Breaking News
Home / Poll / टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह


 

टेंट, कैटरिंग व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर सहयोग करेगा: आदर्श व्यापार मंडल

लखनऊ उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के सर्वोदय नगर इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित एक होटल में व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह “का आयोजन हुआ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने टेंट कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र से जुड़े हुए सभी व्यापारियों को संगठन के प्रथम स्थापना दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उनकी प्रत्येक समस्या में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने एवं संघर्ष करने का आश्वासन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा टेंट एवं कैटरिंग क्षेत्र के व्यापारियों की उपयोगिता जन्म से लेकर मृत्यु तक प्रत्येक अवसर पर रहती है तथा व्यवसाय के साथ-साथ उनका कार्य सेवा का भी कार्य है

स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं संगठन को मजबूत करने वाले संगठन के पदाधिकारियो को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

व्यापारी सम्मेलन में उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने टेंट एवं कैटरिंग सेवा क्षेत्र को 18% के जीएसटी स्लैब से हटाकर पांच प्रतिशत के स्लैब में रखने की मांग उठाई तथा टेंट एवं कैटरिंग क्षेत्र के व्यवसाय से जुड़े हुए वाहनों को नो एंट्री में छूट देने का भी विषय उठाया

तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी आयोग बनवाने के प्रयास करने का भी मुद्दा उठाया गया

इस अवसर पर टेंट ,कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता का फूल माला से स्वागत तथा अभिनंदन किया।

सम्मेलन को उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के महामंत्री अभिलेश वर्मा ,उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, चेयरमैन राघवेंद्र चौधरी, महामंत्री संजीव सिंह, आयुष पांडे, मोहित कुमार, मन्ना, सुरेंद्र, अशोक सोनी, सागर, सनी ,मनोज कटिहार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ,नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,लखनऊ नगर उपाध्यक्ष अंशु श्रीवास्तव, धर्मेंद्र साहू ,प्रवीण मिश्रा, उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री अभिलेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद हसीन आजाद, अशोक जायसवाल, वाराणसी टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, महामंत्री मनोज, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ,बाराबंकी टेंट एसोसिएशन से मोहम्मद कैफी सहित बड़ी संख्या में राजधानी के टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र के व्यापारी मौजूद रहे।

About Adap News

Check Also

ओवरडोज़ को होने से रोकना ही हमारा लक्ष्य :सुनील यादव

🔊 पोस्ट को सुनें   अंतरराष्ट्रीय ओवरडोज़ जागरूकता दिवस की 25वी वर्षगांठ मनाई दवा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar