Breaking News
Home / Poll / अतरवास तिलकधारी इंटर कालेज सीयर उत्तरपट्टी मेंहदावल महाराज गुह्यराज निषाद जी की जयंती पर सम्मेलन का आयोजन किया गया संसद पप्पू निषाद

अतरवास तिलकधारी इंटर कालेज सीयर उत्तरपट्टी मेंहदावल महाराज गुह्यराज निषाद जी की जयंती पर सम्मेलन का आयोजन किया गया संसद पप्पू निषाद


संत कबीर नगर अतरवास तिलकधारी इंटर कालेज सीयर उत्तरपट्टी मेंहदावल महाराज गुह्यराज निषाद जी की जयंती पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा सांसद सहित कई हस्तियों ने शिरकत की अतरवास तिलकधारी इंटर कालेज सीयर उत्तरपट्टी मेंहदावल महाराज गुह्यराज निषाद जी की जयंती पर सम्मेलन का आयोजन किया गया

सम्मेलन के मुख्य अतिथि सपा के पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लौटन राम निषाद अगर समाज में सम्मान पाना हैं तो अपने बच्चों को शिक्षा दें अच्छे स्कूल में पढ़ाये और नशा से दूर रहे। नशा न सिर्फ आपकी ज़िन्दगी तबाह करता है बल्कि आपके बच्चों का भविष्य भी खराब कर देता है। आप दूसरे लोगों से नफरत न करें बल्कि प्रतिस्पर्धा करें। अपने बच्चों की प्रतिभा को निखारे।

उन्होंने कहा कि जब आप अपने बच्चों को पढ़ाएंगे तभी वह सरकारी नौकरी पाने के हक़दार होंगे। शिक्षा से ही सामाजिक व राजनीतिक जागरूकता आती है। वरना आप राजनीतिक रूप से ठगे जायेंगे।

सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ़ पप्पू निषाद ने कहा कि समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। जागरूक समाज ही अपने अधिकारों को प्राप्त करते हैं। आप सिर्फ एक वोट बैंक मत बनिए।

उन्होंने कहा कि हमें उन शक्तियों को बेनकाब करना है जो हमारा वोट लेकर सौदा करते हैं। ऐसे लोगों के बहकावे में न आये। निषाद समाज की प्रमुख मांगें आरक्षण और राजनीतिक हिस्सेदारी हैं, जिसके लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है।

सम्मेलन की अध्यक्षता हरिराम निषाद ने की।

इस अवसर पर सुनील सिंह, के डी यादव, मो. इसहाक अंसारी, मो. अहमद, वसीम अहमद, विद्यालय प्रबंधक चन्द्र शेखर सिंह, हीरालाल निषाद, श्रीचंद्र निषाद, राम नयन निषाद, बालकिशुन निषाद, सतीश साहनी, जालंधर निषाद, शहजादे खान धर्मेंद्र यादव, पूर्व प्रत्याशी संगीता निषाद, सागर निषाद, लालचंद निषाद, पंचाम निषद,सुनीता निषाद, प्रिया पाठक, रुक्मिणी निषाद, गुंजा यादव, ओमकार यादव, संतबाली निषाद, बाल किशन निषाद, श्यामलाल निषाद, श्याम जी विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव, अर्जुन यादव, समीउल्लाह खान, रामजी फौजी, शकुंतला निषाद, बलिराम साहनी आदि मौजूद रहे।

About Adap News

Check Also

सिविल अस्पताल की निदेशक डॉ कजली गुप्ता सेवानिवृत्त, डॉ जी पी गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया

🔊 पोस्ट को सुनें सिविल अस्पताल की निदेशक डॉ कजली गुप्ता सेवानिवृत्त, डॉ जी पी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar