Breaking News
Home / Poll / इप्सेफ का 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल नई दिल्ली में भारत सरकार के मा0 रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया

इप्सेफ का 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल नई दिल्ली में भारत सरकार के मा0 रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया


लखनऊ डा सुनील यादव

इप्सेफ का 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल नई दिल्ली में भारत सरकार के मा0 रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया

मा0 रक्षामंत्री ने आश्वासन दिया कि कर्मचारी/शिक्षकों की समस्याओं का समाधान बहुत जल्द हो जायेगा। उन्होंने बताया कि वे भी शिक्षक रहे है। कर्मचारियों/शिक्षकों की पीड़ा को भली-भांति समझते है।

इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन (इप्सेफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी0पी0 मिश्र के नेतृत्व में श्री राजनाथ सिंह मा0 रक्षामंत्री भारत सरकार से नई दिल्ली में उनके आवास पर मिल कर देश भर के कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की और आग्रह किया कि मांगों पर तत्काल सार्थक निर्णय कराकर कर्मचारियों के आक्रोश को दूर कराये।

 

प्रतिनिधिमण्डल में वी0पी0 मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरि0 उपाध्यक्ष एस0बी0 सिंह, महासचिव प्रेमचन्द्र, उपमहासचिव अतुल मिश्रा, सचिव शाह फैजल एवं उपाध्यक्ष सुरेश रावत आदि शामिल थे।

वी0पी0 मिश्र ने निम्न मांगों का ज्ञापन दिया।

1. 08 वें वेतन आयोग की संस्तुतियां 01 जनवरी 2026 से लागू की जाय। इसका लाभ पेंशनरों को भी दिया जाय।

2. पुरानी पेंशन को बहाल किया जाय, क्योंकि यू0पी0एस0/एन0पी0एस0 स्वीकार नहीं है।

3. आउटसोर्स/संविदा कर्मचारियों की न्यूनतम वेतन, सेवा सुरक्षा सहित सभी सुविधायं दी जाय।

4. शिक्षकों के लिए टी0ई0टी0 परीक्षा में सेवानिवृत्त होने वाले लोगों को मुक्त किया जाय।

5. रिक्त पदों पर नियुक्तियां/पदोन्नतियां निर्धारित समय पर की जाय। चयन प्रक्रिया में अगले वर्ष खाली होने वाले पदों पर चयनित करके सूची बनाकर भरी जाय।

मा0 रक्षामंत्री ने उपरोक्त मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए कर्मचारियों के हित में निर्णय कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे भी शिक्षक रहे है। इसलिए उपरोक्त पर न्याय किया जायेगा।

About Adap News

Check Also

सिविल अस्पताल की निदेशक डॉ कजली गुप्ता सेवानिवृत्त, डॉ जी पी गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया

🔊 पोस्ट को सुनें सिविल अस्पताल की निदेशक डॉ कजली गुप्ता सेवानिवृत्त, डॉ जी पी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar