Breaking News
Home / Poll / निजी कार्यक्रमों में शामिल होने लखनऊ पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल

निजी कार्यक्रमों में शामिल होने लखनऊ पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल


लखनऊ भाजपा नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंख अपने निजी कार्यक्रम के तहत एक शादी समारोह और कुछ खास लोगों से मुलाकात करने के लिए उत्तराखंड से यूपी की राजधानी लखनऊ आए।

रविवार को डॉ॰ महेन्द्र सिंह की बेटी की शादी समारोह में शामिल हुए। फिर सोमवार सुबह कुर्मांचल नगर में विक्रम बाफिला व समता बाफिला के आवास पर मुलाकात करने गए। बेहद सादगी के साथ पहुंचे श्री पोखरियाल की भनक लगते ही उनके चाहने वालों व पर्वतीय समाज का जमावड़ा जुटना शुरू हो गया।

प्राप्त सूचना के मुताबिक दोपहर में वहीं कुर्मांचल नगर स्थित त्रिभुवन जोशी के पिता जी का तीन दिन पूर्व निधन हो गया था जिसकी जानकारी मिलने पर श्री पोखरियाल गाड़ी पर न बैठ पैदल ही सड़क पर उनके घर चल दिये। पीछे पीछे सुरक्षाकर्मी भी दौड़ने लगे। जहां पहुंच कर उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति प्रगट की और दुःख जताया। मौके पर उनके साथ भाजपा नेता नवीन चौधरी और मनीष उपाध्याय मौजूद रहे। दस मिनट रुकने के बाद वह गाड़ी में बैठे और फिर उनका काफिला देखते देखते आंखों से ओझल हो गया।

About Adap News

Check Also

इप्सेफ का 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल नई दिल्ली में भारत सरकार के मा0 रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ डा सुनील यादव इप्सेफ का 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल नई दिल्ली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar