संन्त कबीर नगर विकास खण्ड बेलहर कला के सुरसा चमन जोत जंगल में छुटा आवारा पशुओं के आतंक से लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है इनके आतंक से क्षेत्र का कोई भी कोना अछूता नहीं है छुट्टा पशु और खतरे का सबब बनते जा रहे हैं उनके हमले का शिकार होकर आए दिन कोई ना कोई व्यक्ति घायल हो रहा है इसके वजूद प्रशासन की तरफ से जिम्मेदार अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन थे तत्काल इस पर अमल करने की मांग की है छुट्टा पशुओं की तादाद भी काफी तेजी से बढ़ रही है जिससे पूरे क्षेत्र के लोग परेशान हैं इसके बावजूद जिम्मेदार चुपी साधें हुए हैं प्रशासन की लापरवाही के कारण छुट्टा पशु खुलेआम सड़कों पर विचरण कर रहे हैं यह आपस में लड़कर कई लोगों को घायल कर रहे हैं वहीं बीच सड़कों पर झुंड बनाकर इधर से उधर चल रहे हैं जिससे वाहनों में आपस में टकराव हो जा रहा है और लोग घायल हो जा रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं मंगलवार के लगभग 2:00 बजे की घटना सुरसा चमन जो जंगल में पत्यक्षदर्शियों बताएं अनुसार अपने निजी वाहन मारुति से बैंक मैनेजर सवार होकर खलीलाबाद जा रहे थे एवं मोटरसाइकिल सवार भी जा रहे थे अभी सुरसा चमन जोत जंगल में पहुंचे ही की आवारा पशुओं से टकरा गये जिस पर मोटरसाइकिल पर बैठे लोग पशुओं के पैरों के तले कुचल गए काफी चोटिल हो गए वहीं बैंक मैनेजर पिपरा प्रथम की चार पहिया वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई राहगीरों के बताएं अनुसार किसी तरह मोटरसाइकिल वालों की जान बची और बैंक मैनेजर द्वारा 108 एंबुलेंस पर फोन करके बुलाया गया और घायल व्यक्तियों को सीएचसी बेलहर भिजवाया गया सूत्रों की मानें तो आवारा पशुओं की झुंड आपस में लड़कर लोगों को घायल कर दे रहे हैं वहीं पशुओं से बचने के लिए राहगीर प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं
क्षेत्र निवासी रामजतन राम भजन सुभाष उग्रसेन रामसुभग हीरालाल भगीरथ सोमाई अशोक कुमार समीरान दिनेश चंद्र प्रकाश रमेश गणेश त्रिभुवन शीला मीरा पूनम सीमा आज लोगों की मांग है कि आवारा पशुओं को पकड़वाकर अस्थाई गौशाला में भिजवाने का कार्य जिम्मेदारों द्वारा किया जाए
ADAPNEWS.IN Online News Portal