Breaking News
Home / Poll / मारपीट और लूटपाट मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग

मारपीट और लूटपाट मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग


 

लखनऊ मारपीट और लूटपाट मामले में पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिये आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिये अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी उत्तर प्रदेश के आगरा के मलपुरा थाने का कल सात सितम्बर को घेराव करेगें। गोस्वामी ने चेतावनी दी है कि यदि एफआईआर दर्ज नहीं की गयी तो पीड़िता दिव्या गोस्वामी के साथ आठ सितम्बर को मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जायेगा।

आज यहां संगठन के प्रदेश मुख्यालय में पीड़िता दिव्या गोस्वामी के साथ पत्रकार वार्ता कर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने बताया कि पीड़िता के भाई आकाश गोस्वामी के द्वारा परिवार को बिना जानकारी दिए दूसरी शादी की जाती हैं, जब यह बात पहली पत्नी सपना गोस्वामी के परिवार जनों को पता चलती हैं, तो उसके परिवार वाले करीब 20 से 25 लोग उसी दिन आते है जिस दिन दूसरी पत्नी विदा होकर घर पर आती हैं, तो पहली पत्नी के परिवार के लोग सबसे पहले छोटे भाई विकास गोस्वामी को मारते हुए आते है उसके बाद आकाश गोस्वामी को मारते है और आकाश गोस्वामी जो सोना पहने हुए होता हैं बो भी लूट लेते हैं, और गाड़ी में रखा सोने की ज्वैलरी से भरा बैग भी लूट लेते हैं, और उसके बाद घर के अंदर जाकर लूट पाट करते है लड़के के पिताजी को मारते हैं और दिव्या गोस्वामी के साथ मारपीट गालीगलौज करते है और उसके साथ छेड़ छाड़ करते हैं, ज्वैलरी की कीमत जो लूट कर लेकर गये उसकी कीमत 40 लाख रूपए है और नगद 3 लाख रु है और साथ में बोलेरो गाड़ी भी लेकर फरार हो गए।

गौरव गोस्वामी ने पत्रकारों को बताया कि आकाश गोस्वामी की गलतियों के कारण पीड़िता और उसके परिवारीजनों के साथ मारपीट कर लूटपाट करना यह कहां का न्याय है, जबकि पहली शादी को छुपाकर दूसरी शादी करने वाले आकाश को जेल भी जा चुका है। इस पूरे मामले में पीड़िता और उसके परिवार वालों के साथ हुयी मारपीट और लूटपाट को लेकर कल सात सितम्बर को आगरा के मलपुरा थाने में पहंुचकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की जायेगी, अगर थाना मलपुरा में एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है तो आठ सितम्बर को दिन में एक बजे पीड़ित दिव्या गोस्वामी को लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूंच करुगा और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग करूंगा।

About Adap News

Check Also

ओवरडोज़ को होने से रोकना ही हमारा लक्ष्य :सुनील यादव

🔊 पोस्ट को सुनें   अंतरराष्ट्रीय ओवरडोज़ जागरूकता दिवस की 25वी वर्षगांठ मनाई दवा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar