Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / आप सांसद संजय सिंह ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए एक माह का वेतन दान किया

आप सांसद संजय सिंह ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए एक माह का वेतन दान किया


 

अरविंद केजरीवाल की अपील पर संजय सिंह ने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को दो लाख रुपए का चेक सौंपा

लखनऊ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में दान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अपील पर अमल करते हुए संजय सिंह ने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को दो लाख रुपए का चेक सौंपा। इससे पार्टी का बाढ़ पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का संकल्प और मजबूत हुआ है।

संजय सिंह ने हरपाल सिंह चीमा को चेक सौंपते हुए एक्स पर तस्वीर साझा कर कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अपील पर एक महीने का वेतन यानी दो लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को सौंपा।

इससे पहले, राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता ने 25 लाख रुपये, डॉ. संदीप पाठक ने पांच करोड़ रुपये, हरभजन सिंह ने 50 लाख रुपये और डॉ. अशोक मित्तल ने 20 लाख रुपये अपने-अपने सांसद निधि से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास कार्य के लिए देने की घोषणा की थी। पार्टी ने यह भी ऐलान किया है कि दिल्ली, गुजरात, कश्मीर, गोवा और अन्य राज्यों के सभी सांसद और विधायक अपने एक महीने का वेतन पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे।

पंजाब में बाढ़ आने से भारी नुकसान झेलने वाले परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने उन 43 परिवारों के एक-एक सदस्य को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में स्थायी नौकरी देने की घोषणा की, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।

About Adap News

Check Also

जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन सक्रिय: तहसीलदार मेहदावल ने मकान गणना कार्य का किया निरीक्षण

🔊 पोस्ट को सुनें   डा बेचन प्रसाद यादव संतकबीरनगर में भारत की जनगणना 2027 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar