Breaking News
Home / Poll / चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के कर्मचारियों नें प्रमुख सचिव स्वास्थ्य का स्वागत किया

चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के कर्मचारियों नें प्रमुख सचिव स्वास्थ्य का स्वागत किया


 

लखनऊ जानकारी देते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ,के पैरामेडिकल सहित समस्त कर्मचारियों के संगठन मुख्यतः डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ,लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन ,एक्स रे टेक्नीशियन एसो,फिजियोथैरेपिस्ट एसो , ई सी जी टेक्नीशियन एसो , डेंटल हाइजीनिस्ट एसो , बेसिक हेल्थ वर्कर एसो , मेडिकल कर्मचारी महासंघ आदि कर्मचारी संगठनों के सुरेश रावत , कमल श्रीवास्तव ,उमेश मिश्रा , सुनील यादव ,अजय पांडेय, राम मनोहर कुशवाहा , दिलीप कुमार, विपिन त्यागी , राजीव तिवारी , अनिल कुमार चौधरी , धनंजय तिवारी, रोहित भारद्वाज आदि ने दर्जनों बुके देकर श्री अमित घोष प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य , परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा का हार्दिक अभिनंदन किया और अपनी पीड़ा बतलाया।

 

घोष ने अपने निजी सचिव को निर्देश दिया कि कर्मचारी संगठन की समस्याओं पर एक तिथि निर्धारित करके वार्ता आहूत कर वीपी मिश्रा को अवगत करायें। उनकी इच्छा है कि कर्मचारियों की पीड़ा पर विशेष ध्यान देकर सार्थक निर्णय करायें जायें। कर्मचारियों के प्रति उनकी पूरी हमदर्दी है।

 

प्रमुख सचिव अमित घोष जी ने कहा कि पैरामेडिकल कर्मचारियों स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज की रीढ़ है उनके स्वस्थ रहने पर ही चिकित्सालय में स्वस्थ रहकर जनता की पूरी निष्ठा से सेवा करने में सक्षम रहेंगे।

 

वी पी मिश्रा ने प्रमुख सचिव को विश्वास दिलाया कि पैरामेडिकल सहित समस्त कर्मचारी संगठनों द्वारा पूरा सहयोग दिया जाता रहेगा। कर्मचारियों के प्रति उनकी विशेष हमदर्दी के लिए सभी की ओर से उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

About Adap News

Check Also

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई पत्रकारों के हक की आवाज़ मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

🔊 पोस्ट को सुनें   बुरहानपुर, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुरहानपुर आगमन हुआ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar