Breaking News
Home / Poll / अभी अभी बस्ती में तैनात दरोगा अजय गौड़ की अयोध्या में मिली लाश से मचा हड़कंप

अभी अभी बस्ती में तैनात दरोगा अजय गौड़ की अयोध्या में मिली लाश से मचा हड़कंप


डा बेचन प्रसाद यादव

नवागत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के सामने अपने ही विभाग के मृतक उप निरीक्षक अजय गौड़ की मौत की गुत्थी और बस्ती से कैसे पहुँचे को सुलझाना बनी पहली चुनौती…….

अयोध्या, बस्ती जिले के थाना परशुरामपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ की लाश अयोध्या में सरयू नदी से मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अजय गौड़ 5 फरवरी 2026 को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे, जिसके बाद से उनकी तलाश में पूरा महकमा परेशान था।

जानकारी के अनुसार उस समय थाना परशुरामपुर के थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय छुट्टी पर थे और सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ को प्रभारी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गए। उनके गायब होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने अपनी छुट्टी कैंसिल कर तत्काल थाने पहुंचकर खोजबीन शुरू कराई।

 

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में अजय गौड़ को बस्ती मुख्यालय तक आते हुए देखा गया, लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। खोज के दौरान उनकी बाइक कुआनों नदी के अमहट घाट के पास बरामद हुई, जिससे किसी अनहोनी की आशंका और गहरा गई थी। पुलिस, एसओजी और स्वाट टीमों को भी तलाश में लगाया गया, लेकिन तीन दिनों तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी।

तीसरे दिन रविवार को अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के तिहुरा माझा इलाके में सरयू नदी के किनारे एक शव मिलने की सूचना मिली। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ के रूप में हुई। वह मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।इस पूरे मामले में कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।

About Adap News

Check Also

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमण्डल श्री अमित कुमार घोष अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, षिक्षा एवं परिवार कल्याण से उनके कार्यालय में भेंट की

🔊 पोस्ट को सुनें   राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 का प्रतिनिधिमण्डल श्री वी0पी0 मिश्र, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar