Breaking News
Home / Poll / लिखित आश्वासन के बाद आपदा मित्रों का धरना समाप्त

लिखित आश्वासन के बाद आपदा मित्रों का धरना समाप्त


 

लखनऊ उत्तर प्रदेश आपदा मित्र एसोसिएशन के 21 दिन परिवर्तन चौक से विधानसभा मार्च घोषणा के उपरान्त लखनऊ प्रशासन के प्रयास द्वारा जल मंत्री से बातचीत हो पायी । आपदा मित्रों/सखियों के प्रतिनिधिमंडल से साकारात्मक बातचीत हुई परन्तु कोई निर्णय नहीं हो सका  प्रदीप कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष आपदा मित्रों/सखियों एवं आपदा मित्रों/ सखियों को ट्रेनिंग देकर बनाए गए , मास्टर ट्रेनर, तरणवीर, अग्नि सचेतक एवं नागरिक सुरक्षा की नियुक्ति, वेतन तब कार्य के लिए इको गार्डेन लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना 21वें दिन उत्तर प्रदेश आपदा एसोसिएशन के बैनर तले जारी रहा ।

 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोई प्रतिनिधि धरना स्थल पर उपस्थित नहीं हुआ । जब संगठन ने विधान सभा को घेरने के लिए 12 नवम्बर का दिन तय किया तो शासन ने आनन फानन में बात करने को तैयार हुए जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार , प्रदेश अध्यक्ष रामबचन राजभर रेखा दीक्षित, राजकिशोर यादव, महेंद्र बातचीत के लिए डेलीगेशन टीम पहुंची जहां जल संसाधन एवं बाढ आपदा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से हुई ।

 

जहां प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांग को बताया और यह भी बताया कि 2018 से जब भी शासन प्रशासन को आपदा मित्रों/ सखियों की आवश्यकता हुई । एक मैसेज कर जिला प्रशासन ने बुलाया ।

 

छठ, जीवित्पुत्रिका, अमावस्या, पूर्णिमा, सावन जैसे सभी धार्मिक नहान एवं मेला में ,बाढ़ राहत सामग्री वितरण एवं ग्रामीण चौपाल, गणतंत्र दिवस पर उपस्थित अनिवार्य किया और सभी आपदा मित्रों ने आदेश का अनुपालन किया इसके बावजूद

अभी तक आपदा मित्र 12 दिन, तरणवीर 30 दिन, मास्टर ट्रेनर 21 दिन, अग्नि सचेतक 7 दिन, नागरिक सुरक्षा एवं प्रति वर्ष 2 या 3 दिन मार्क एक्सरसाइज यानि 70 दिन की ट्रेनिंग एवं 100 से अधिक कार्य करता गया एवं भुगतान के नाम पर कुछ भी नहीं मिला ।

 

सभी आपदा मित्रों एवं आपदा सखीयो का बकाया भुगतान कुशल श्रमिक स्केल से किया तत्काल किया जाएं । आपदा मित्रों/सखियों से सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । आपदा मित्रों/ सखियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की यह दोहरी नीति का संगठन पुरजोर विरोध करतीं हैं ।

इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार को अनिश्चितकालीन धरना के माध्यम से कहने आये है कि आपदा मित्रों/सखियों, मास्टर ट्रेनर, तरणवीर, अग्नि सचेतक, नागरिक सुरक्षा के युवाओं एवं युवतियों को आपदा राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए, नियुक्ति, वेतन तब कार्य दिया जाए । अगर उत्तर प्रदेश सरकार हमारी उपरोक्त मांगो को नहीं मानती है तो सभी आपदा मित्र एवं आपदा सखी पुनः विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन करेंगे और विधानसभा को घेरने का काम करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी ।

About Adap News

Check Also

समानता और सामाजिक न्याय की नई पहचान बनेगी PDA, सब मिलकर PDA सरकार बनाएं अनिल यादव

🔊 पोस्ट को सुनें समानता और सामाजिक न्याय की नई पहचान बनेगी PDA, सब मिलकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar