Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरण का लोक भवन लखनऊ से किया गया शुभारंभ

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरण का लोक भवन लखनऊ से किया गया शुभारंभ


 

संत कबीर नगर  मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ लोक भवन लखनऊ से किया गया।

इसी क्रम में जनपद के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज खलीलाबाद में छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरण शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विद्यालय की छात्राओं, अधिकारियों एवं शिक्षकों/शिक्षिकाओं द्वारा देखा और सुना गया।

जनपद में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद में जिला समाज कल्याण अधिकारी व प्रधानाचार्या की उपस्थिति में छात्रों को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

जनपद स्तर पर आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में समाज कल्याण विभाग द्वारा कुल 6314 छात्र/छात्राओं को, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा कुल 9426 छात्र/छात्राओं को एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा कुल 1927 छात्रों को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, कार्यालय सहायक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, कार्यालय सहायक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, प्रधानाचार्या राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सबीहा मुमताज सहित विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाएं व छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।

 

About Adap News

Check Also

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई पत्रकारों के हक की आवाज़ मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

🔊 पोस्ट को सुनें   बुरहानपुर, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुरहानपुर आगमन हुआ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar