Breaking News
Home / Poll / नोडल अधिकारी द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 दिसम्बर, 2025 के तैयारियों की समीक्षा की गई

नोडल अधिकारी द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 दिसम्बर, 2025 के तैयारियों की समीक्षा की गई


 

संत कबीर नगर मा0 जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में मा0 अपर जनपद न्यायाधीश-पॉस्को/नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-V की अध्यक्षता में आगामी 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विगत दिवस जनपद न्यायालय सभागार में बैठक आयोजित हुई।

बैठक का सफल संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र गोस्वामी द्वारा किया गया।

बैठक में नोडल अधिकारी ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों से आवाह्न किया कि वह अपने-अपने विभाग एवं कार्यालय में दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें।

कलेक्ट्रेट से प्रभारी अधिकारी अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं तथा ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण के लिए प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस विभाग से पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार द्वारा बताया गया कि न्यायालय से प्राप्त हो रहे नोटिसों को तामिला करवाया जा रहा है एवं समस्त थानों के पैरोकारों को ज्यादा से ज्यादा नोटिस तामिला करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।

अपर जिला जज/सचिव देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि आगामी 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आप सभी अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा है।

इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, प्रभारी सीएमओ डॉ0 राम रतन, रेंजर इंद्रभान सोनकर, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार मेहदावल प्रेम नारायण, बांट माप अधिकारी आर0वी0 वर्मा, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

 

About Adap News

Check Also

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई पत्रकारों के हक की आवाज़ मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

🔊 पोस्ट को सुनें   बुरहानपुर, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुरहानपुर आगमन हुआ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar