Breaking News
Home / Poll / उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने उठाया जल कर का विषय

उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने उठाया जल कर का विषय


 

लखनऊ उद्योग बंधु की बैठक में लखनऊ के जिलाधिकारी महोदय से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप ने बताया कि राजधानी लखनऊ में जल संस्थान द्वारा हजारों व्यापारियों को जिनके जलकर के कनेक्शन नहीं है उन व्यापारियों व्यापारियों को जल कर के लाखों हजारों रुपए बिल भेजे जा रहे हैं जिसका कोई औचित्य नहीं है इसको निरस्त किये जाने की मांग की इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी महोदय ने इस संदर्भ में एक आवश्यक बैठक किए जाने की बात कही।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने कैसरबाग नजीराबाद अमीनाबाद लाटूश रोड, बास मंडी, नाका चारबाग मोलवीगज, रकाबगंज, नक्खास सहित तमाम प्रमुख बाजारों में सैकड़ो की संख्या में चौराहा पर ई-रिक्शा जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं इससे आने वाले ग्राहकों को असुविधा होती है व व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित होता है दो पहिया लेकर भी ग्राहक बाजार नहीं आ पा रहे हैं चौराहों को व्यवस्थित की जाने की बात कही जिन बाजारों में अतिक्रमण है उनको भी व्यवस्थित किया जाए।

जिन व्यापारियों को वास्तव में जीवन रक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की आवश्यकता है उनके शस्त्र लाइसेंस सिलेक्शन स्वीकृत किए जाने की मांग की।

आज की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल,प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, नगर वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, महामंत्री अनुज गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार नाग सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Adap News

Check Also

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई पत्रकारों के हक की आवाज़ मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

🔊 पोस्ट को सुनें   बुरहानपुर, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुरहानपुर आगमन हुआ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar