राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 का प्रतिनिधिमण्डल श्री वी0पी0 मिश्र, अध्यक्ष कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में श्री अमित कुमार घोष अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा से सचिवालय में भेंट कर उन्हें होली पर बधाई दी। प्रतिनिधिमण्डल में श्री सुरेश कुमार रावत, अध्यक्ष एवं महामंत्री अतुल मिश्र, श्री प्रणय सिंह, मंत्री प्रोवेन्शियल फिजियोथेरेपिस्ट एसो0 के0जी0एम0यू0 आदि उपस्थित थे।
श्री अतुल मिश्र ने अपर मुख्य सचिव से आग्रह किया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के कर्मचारी संगठनों की मांगों पर बैठक आयोजित करे, क्योंकि उनकी मांगें काफी समय से लम्बित पड़ी है। निर्णय न होने से कर्मचारियों को काफी क्षति उठानी पड़ रही है।
श्री अतुल मिश्रा एवं प्रणय सिंह ने अपर मुख्य सचिव को बताया कि के0जी0एम0यू0 में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट संवर्ग का कैडर पुनर्गठन वर्ष 2021 में हो गया था, परन्तु किन्हीं कारणों से स्थानीय प्रशासन द्वारा उच्चस्थ पदों पर पदोन्नति कर पदस्थापित नहीं किया गया। जिसके कारण काफी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। संवर्ग की पीड़ा को लेकर कुलपति महोदया से भंेट की जिस पर उनके द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये अनुमोदनोपरान्त पत्रावली शासन को प्रशित कर दी है।
द्वय नेताओं ने अपर मुख्य सचिव से अनुरोध किया कि फिजियोथेरेपिस्ट संवर्ग की पत्रावली पर शीघ्र निर्णय कराने का कष्ट करे। जिस पर अपर मुख्य सचिव जी ने तत्काल श्रीमती सारिका मोहन सचिव, चिकित्सा शिक्षा को निर्देशित किया कि पत्रावली शीघ्र प्रस्तुत कर निर्णय कराये।
द्वय नेताओं ने के0जी0एम0यू0 में कार्यरत समूह (ख) व (ग) के गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को पेशेंट केयर एलाउंस के संबंध में भी अनुरोध किया जिस पर सचिव महोदया को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देशित किया।
अपर मुख्य सचिव ने अगले सप्ताह बैठक करने को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि बैठक करके मांगों पर तत्काल समयबद्ध निर्णय करे। कर्मचारियों को वे अपने परिवार का अंग मानते है।
ADAPNEWS.IN Online News Portal