नेपाल में हालात बेकाबू! क्रांति।
ओली ने छोड़ा सरकारी आवास, सेना और सरकार की शांति की अपील।
काठमांडू।
नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत पूरे देश में हालात भयावह होते जा रहे हैं। जेन-ज़ी आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा अब बेकाबू हो चुकी है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बालुवाटार स्थित प्रधानमंत्री आवास को छोड़ दिया है और कहीं सुरक्षित स्थान की ओर रवाना हो गए हैं। राजधानी का आसमान धुएं से काला हो चुका है, जिससे लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल है।
प्रदर्शन और आगजनी से बिगड़े हालात
प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर टायर और सरकारी वाहन जलाए, जिससे शहर का वातावरण पूरी तरह धुएं से भर गया है।
संसद भवन परिसर में पेट्रोल-डीजल का भूमिगत टैंक होने की खबर सामने आई है, जिसके चलते आगजनी की घटनाएं और भी खतरनाक मोड़ ले सकती हैं। सेना और नागरिक प्रशासन ने जनता से सावधानी बरतने की अपील
PM आवास खाली, वरिष्ठ नेता घायल
Routine of Nepal Banda के अनुसार, PM ओली बालुवाटार स्थित सरकारी आवास छोड़कर भाग निकले हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, आरजू राणा और पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा घायल हो गए हैं।
सुरक्षा बलों पर भी हमले हो रहे हैं और संसद भवन की ओर प्रदर्शनकारियों का मार्च जारी है।
ADAPNEWS.IN Online News Portal