Breaking News
Home / खबरे / आल इंडिया एंटी करप्शन टीम ने की बैठक, पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति

आल इंडिया एंटी करप्शन टीम ने की बैठक, पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति


आल इंडिया एंटी करप्शन टीम की बैठक में भाग लेने पहुंचे सदस्य गण।

सन्त कबीर नगर बेलहर क्षेत्र के जंगल बेलहर में एक निजी विद्यालय में आल इंडिया एंटी करप्शन टीम के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केसी यादव ने की। इस दौरान राधेश्याम यादव सहित पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने विचार रखे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज में लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ टीम आवाज बुलंद करेगी और भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक में संगठन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई और आगे की रणनीति तय की गई। इस दौरान राधेश्याम यादव, एजाज अंसारी, अजय राय, बेचन, इजहार साह, राम नेवास, रामप्रकाश सिंह, शिवदास, शिवमूरत, लालमणि आदि मौजूद रहे।

About admin

Check Also

पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा

🔊 पोस्ट को सुनें   पत्रकारों पर हमले की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने की कड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar