संन्त कबीर नगर बेलहर थाना परिसर में आगामी श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को बेलहर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों,ग्राम प्रधानों,कांवड़ यात्रा से जुड़े युवाओं और डीजे संचालकों ने हिस्सा लिया बस मालिकों के साथ बैठक की, अध्यक्षता करते हुए थाना अध्यक्ष बेलहर कला हरिकेश भारती ने उपस्थित लोगों को शासन और प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक दिशा निर्देशों व आदेशों से अवगत कराया।उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का पालन अनिवार्य है।डीजे संचालकों को निर्धारित डेसिबल सीमा के भीतर ही भक्ति संगीत बजाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।थाना प्रभारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कांवड़ यात्रा हमारी आस्था का प्रतीक है। इसे पूरी पवित्रता शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, अफवाह से बचे, अफवाह को न फैसले ,अगर कोई दिक्कत हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।बाबा धाम जाने वालों के बारे मे जानकारी लिए गया। उन्होंने कहा कि जो सावन माह में बाबा धाम जा रहे हैं कहीं कोई दिक्कत होगी तो हमारे पास फोन करीए पूरा सहयोग किया जाएगा,बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को हिदायत दिया गया कि कहीं भी अपने गांव व जिले का नाम को धुमिल न होने दे।
इस दौरान मैनुद्दीन सिद्दीकी, राधे कृष्णा पाण्डेय,महेश मिश्रा, बबलू चौधरी, कवि मिश्रा, अतीक अंसारी, मनसूर अहमद, शम्भू निषाद, मदनलाल यादव,कलीम,रामचन्द्र चौधरी, रामकेश शर्मा, अनिल पाण्डेय, अवसाफ अली,फिरोज अहमद, सोहन निषाद,दीपक कनौजिया,दिनेश कुमार यादव,संतलाल, रवि अव्वल अंसारी, रुपेश गुप्ता, दिलीप कुमार,सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
ADAPNEWS.IN Online News Portal