Breaking News
Home / Poll / पेपर लीक के विरोध में छात्रों का शांतिपूर्ण मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

पेपर लीक के विरोध में छात्रों का शांतिपूर्ण मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


 

सीतापुर महमूदाबाद में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं पर रोक तथा परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग को लेकर छात्रों और युवाओं ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला। रामकुंडा चौराहा से तहसील परिसर तक निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और जागरूक नागरिकों ने भाग लिया। इसके बाद उपजिलाधिकारी महमूदाबाद के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून बनाने, दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में तकनीकी सुरक्षा एवं गोपनीयता मजबूत करने तथा परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार लागू करने की मांग की गई।

सहयोग छात्र शिक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित विरोध प्रदर्शन में संस्था के प्रबंधक धर्मेंद्र पासवान ने मजबूती के साथ अपनी बात रखी।इस अवसर पर यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन सीतापुर के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी सभा सीतापुर के जिला संगठन प्रमुख रंजीत यादव (रिशू) ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताएं लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल या विचारधारा के समर्थन अथवा विरोध में नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की मांग को लेकर आयोजित किया गया है।

प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र यादव, शिवपाल यादव, सतेंद्र, शिवम्, उदित, मनोज, सचिन, विमल, नितेश, सकेंद्र, अमरीश, ललित, आकाश, पंकज सहित अनेक छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से हुआ। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि सरकार विद्यार्थियों के हित में इस गंभीर विषय पर शीघ्र सकारात्मक और प्रभावी कदम उठाएगी।

About Adap News

Check Also

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी. पी. मिश्रा को जन्मदिन की दी शुभकामना

🔊 पोस्ट को सुनें   लखनऊ इंडियन पब्लिक सर्विस एम्पलाइज फेडरेशन (इप्सेफ) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar