सन्त कबीर नगर मेहदावल लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर रविवार को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पांडेय के निर्देश पर आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी विस्तार योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें तहसील क्षेत्र के तमाम पत्रकारों ने हिस्सा लिया
बैठक को संबोधित करते हुए सुनिल यादव ने कहा कि संगठन की शक्ति उसकी एकता और सदस्यों की संख्या में निहित है। निर्णय लिया गया कि तहसील स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक सक्रिय और निष्पक्ष पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जाएगा।तहसील अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर ध्यान दिया जाना अति आवश्यक है। किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर कदम पर अपने सदस्यों के साथ खड़ा है। पत्रकारों की लेखनी को और धार देने तथा डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों से परिचित कराने के लिए भविष्य में कार्यशालाएं आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। हमारी प्राथमिकता न केवल जन समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना है, बल्कि एक सशक्त संगठन के माध्यम से पत्रकारों के सम्मान की रक्षा करना भी है।इस दौरान मंडल सचिव डा बेचन प्रसाद यादव,विकास अग्रहरि,अजय मिश्रा,बासुदेव यादव,दिनेश चौरसिया,प्रेम कुमार प्रियदर्शी, प्रदीप मिश्रा,धर्मेन्द्र कुमार रौशन,सुनिल कुमार,धर्मेन्द्र मिश्रा,अनुपम,प्रमोद कुमार,कुशल दूबे,सुभाष सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
ADAPNEWS.IN Online News Portal