लखनऊ उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के नेता अनिल कुमार यादव कहा कि कहा कि मोदी सरकार सत्ता मे बने रहने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है और सरकार से जनहित के सबाल करने वालों की आवाज़ दबाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और चुनाव में कथित तौर पर वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों, युवाओं तथा विपक्षी नेताओं के खिलाफ ताकत का इस्तेमाल कर रही है।
जो लोकतंत्र की हत्या है सरकार को जनता की आवाज़ को दबाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाने के बजाए उनकी बात को ना सिर्फ सुनना चाहिए बल्कि देश की सम्मानित जनता के मुताबिक, उनके हित के फैसलों का सम्मान जनक निस्तारण करना चाहिए जिसे गरीबों और वंचित वर्गों के अधिकारों पर कोई विपरीत असर ना पड़े
उन्होंने कहा कि लगातार छात्रों एवं प्रदर्शनकारियों की आवाज़ दबाने की कोशिशें की जा रही हैं, जो लोकतंत्र की बुनियाद के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी लोकतांत्रिक परंपराओं, असहमति के सम्मान और जनता की आवाज़ को महत्व देने में निहित है।
राजनीतिक हितों के लिए इन मूल्यों को दबाना लोकतंत्र की संवैधानिक बुनियाद को कमजोर करने के समान है।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राजनीतिक सत्ता बनाए रखने की कोशिश में सरकार देश की लोकतांत्रिक साख को ना सिर्फ नुकसान पहुँचा रही है। बल्कि लोकतंत्र की हत्या कर रही है इस कारण मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है अब बदलाब निश्चित है।
ADAPNEWS.IN Online News Portal