बलरामपुर, उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
पीड़ित के अनुसार, कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद रक्सरिया निवासी है अवनीश प्रताप सिंह उर्फ सचिन पुत्र घनश्याम सिंह ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹7,00,000 लिए और अब फरार हो गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़ित को अच्छी कंपनी में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। भरोसे में आकर पीड़ित ने किस्तों में कुल 7 लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी और पैसा वापस मांगने पर आरोपी टाल-मटोल करने लगा। बाद में आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और घर से फरार हो गया।
पीड़ित ने स्थानीय थाना सादुल्लाह नगर में आरोपी अवनीश प्रताप सिंह उर्फ सचिन दीक्षा सिंह (पत्नी) अज्ञात अंकित सिंह (पुत्र) अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
ADAPNEWS.IN Online News Portal