लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में PDA की विचारधारा को लेकर एक नई ऊर्जा और सामाजिक बदलाव की उम्मीद दिखाई दे रही है। इसी क्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं रमाबाई चेतना संस्थान, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग आजाद ने कहा कि अबकी बार PDA केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान, अधिकार और भागीदारी की मजबूत आवाज बनकर सामने आएगा। उन्होंने कहा कि अबकी बार दमदार PDA बनाएगा PDA सरकार, क्योंकि समाज का हर वह वर्ग अपने अधिकारों, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ बदलाव की आकांक्षा रखता है।
अनुराग आजाद ने कहा कि PDA की असली ताकत उसकी एकजुटता, जागरूकता और सामाजिक भागीदारी में निहित है। जब पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और समाज के वंचित एवं कमजोर वर्ग एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे, तभी लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की नींव और मजबूत होगी। PDA का उद्देश्य केवल सत्ता परिवर्तन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि व्यवस्था में ऐसी सकारात्मक परिवर्तनकारी सोच को स्थापित करना होना चाहिए, जिसमें प्रत्येक नागरिक को सम्मान, अवसर और आगे बढ़ने का समान अधिकार मिले।
उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्यायपूर्ण समाज का सपना देखा था, उसे साकार करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले, माता रमाबाई अंबेडकर, डॉ. राममनोहर लोहिया और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वाले महापुरुषों के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं। उनके विचारों को केवल पुस्तकों और भाषणों तक सीमित न रखकर शिक्षा, संगठन और सामाजिक व्यवहार में उतारना होगा।
अनुराग आजाद ने आगे कहा कि आज जरूरत है कि समाज का प्रत्येक युवा शिक्षा को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाए। गरीब परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार के अवसर, महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान, किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य तथा वंचित वर्गों को उनकी जनसंख्या और अधिकारों के अनुरूप भागीदारी मिले। सामाजिक न्याय तभी सार्थक होगा, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और अवसरों का लाभ पहुंचे।
उन्होंने कहा कि PDA की मजबूती के लिए गांव-गांव, गली-गली और बूथ स्तर तक सामाजिक जागरूकता तथा संगठनात्मक एकता आवश्यक है। केवल चुनाव के समय सक्रिय होने से बदलाव नहीं आता, बल्कि निरंतर जनसंवाद, लोगों की समस्याओं को समझने और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने से संगठन मजबूत बनता है। युवाओं और महिलाओं को सामाजिक तथा लोकतांत्रिक गतिविधियों में आगे आकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष अनुराग आजाद ने कहा कि 2027 का राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और समान अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। जनता की अपेक्षाओं को समझना, उनके मुद्दों को मजबूती से उठाना और विकास की राजनीति को प्राथमिकता देना समय की मांग है।
उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प ऐसा समाज बनाने का होना चाहिए, जहां किसी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म, आर्थिक स्थिति या सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर भेदभाव न हो। जहां प्रतिभा को अवसर मिले, मेहनत को सम्मान मिले और हर नागरिक को अपने अधिकारों के साथ जीने का अवसर प्राप्त हो। बाबा साहेब के संविधान की ताकत ही देश के प्रत्येक नागरिक की सबसे बड़ी सुरक्षा है।
अनुराग आजाद ने PDA के समर्थकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों से आह्वान किया कि वे आपसी भाईचारे, एकता, शिक्षा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करें। समाज में नफरत और भेदभाव के बजाय प्रेम, सद्भाव और समानता का वातावरण तैयार करें अंत में उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि अबकी बार PDA की आवाज और अधिक बुलंद होगी, सामाजिक न्याय का संकल्प और अधिक मजबूत होगा तथा PDA सरकार बनाने की दिशा में एकजुट प्रयास किए जाएंगे। PDA का सपना है—हर वर्ग को सम्मान, हर हाथ को काम, हर बच्चे को शिक्षा और हर नागरिक को समान अधिकार अबकी दमदार PDA बनाएगा PDA सरकार सामाजिक न्याय का संकल्प, संविधान का सम्मान और समानता का नया अभियान!
ADAPNEWS.IN Online News Portal