Breaking News
Home / Poll / बाबा श्याम के जन्मोत्सव एवं नगर भ्रमण की तैयारियां तेज

बाबा श्याम के जन्मोत्सव एवं नगर भ्रमण की तैयारियां तेज


रिपोर्ट अवधेश कुमार यादव 

लखनऊ उत्तर प्रदेश के बाबा श्याम के जन्मोत्सव एवं नगर भ्रमण की तैयारियां तेज, 20 को निकलेगी शोभायात्रा सीतापुर, हिन्दमोर्चा संवाददाता बाबा श्री खाटू श्याम जी के भव्य जन्मोत्सव एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 20 नवंबर को श्री खाटू श्याम मंदिर, पहाड़ापुर खालगांव में आयोजित होने वाले धार्मिक महोत्सव के प्रचार-प्रसार एवं जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से पत्रकार वार्ता एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल एवं सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को बाबा श्याम की प्रतिमा एवं आईकार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री खाटू श्याम मंदिर के पुजारी पंडित अमित दीक्षित द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस अवसर पर यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन सीतापुर के जिलाध्यक्ष एवं श्याम प्रेमी रंजीत यादव (रिशू) ने उपस्थित पत्रकारों एवं सोशल मीडिया के साथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। पत्रकार वार्ता के दौरान रंजीत यादव (रिशू) ने बताया कि 20 नवंबर को बाबा श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रातः 10 बजे श्री खाटू श्याम मंदिर पहाड़ापुर खालगांव से बाबा श्याम की भव्य शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण प्रारंभ होगा। बाबा श्याम रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्याम भक्त हाथों में निशान लेकर डीजे और भक्ति संगीत के साथ शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन शाम 5 बजे से भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन गायन के माध्यम से श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर होंगे। श्री खाटू श्याम मंदिर पहाडापुर खालगांव के निज सेवक मोहित यादव ने कहा कि बाबा श्याम का जन्मोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, प्रेम, एकता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। इस अवसर पर निज सेवक हिमांशु यादव, निज सेवक राहुल यादव, श्याम प्रेमी रविराम, श्याम प्रेमी मनीष पासी, श्याम प्रेमी निर्मल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

About Adap News

Check Also

आपका स्वास्थ्य हमारी सहभागिता, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान – थायराइड रोग और गर्भावस्था 

🔊 पोस्ट को सुनें डा बी.पी.यादव सम्पर्क सूत्र -7800442600 स्पेशलिस्ट – अभियान-लकवा, फालिस (पक्षाघात) बयार,बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar