(औरंगाबाद) महाराष्ट्र। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश पर छत्रपति संभाजीनगर जिला कार्यकारिणी में नए सदस्यों को नियुक्ति एवं परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कलीमुद्दीन चिश्ती एवं संचालन जिला संगठन सचिव जाकिर सैय्यद ने किया। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन छत्रपति शम्भाजी नगर के विस्तार एवं पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से अक्षय कोटे, कलीम खान, अबूबकर, जुबेर पठान एवं अजहर शेख को सदस्यता ग्रहण करायी गयी। तथा सीमा बेगम को महिला विंग की जिला अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गईं। फिर सभी पदाधिकारीयों को परिचय पत्र पहनाकर संगठन में स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में संगठन के अहिल्यानगर के मरहूम साथी फ़रहान शेख को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए दुआ ए मगफिरत की गई।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कलीमुद्दीन चिश्ती ने नव नियुक्त सदस्यों का स्वागत किया तथा उन्हें संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं नई जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मराठवाड़ा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद तबिश ने पत्रकार एकता की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारिता का स्तर, पत्रकारों की जिम्मेदारी तथा निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन सचिव अनवर अली सय्यद ने दिवंगत फ़रहान शेख को खिराजे अकीदत पेश करते हुए उनके योगदान को याद किया तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।कार्यक्रम में पत्रकार एकता, संगठन की मजबूती एवं पत्रकारों के अधिकारों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।इस कार्यक्रम में मराठवाड़ा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद ताबिश, प्रदेश संगठन सचिव अनवर अली सैय्यद, प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष कलीमुद्दीन चिश्ती, जिला संगठन सचिव जाकिर सय्यद, सलीम शेख, शाकिर शेख,जिला अध्यक्ष महिला विंग सीमा बेगम, अक्षय कोटे, कलीम खान, अबूबकर, जुबेर पठान एवं अजहर शेख आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ADAPNEWS.IN Online News Portal