कानपुर चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मरहम्मत नगर स्थित सिद्धेश्वर धाम मंदिर के पुजारी छोटू गिरी महाराज उर्फ छोटू दास द्वारा दी गई दो तहरीरों पर चौबेपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। दोनों में रविंद्र यादव उर्फ कल्लू एवं अमरेश उर्फ छोटू, पुत्रगण रामआसरे यादव, निवासी मरहम्मत नगर को नामजद किया गया व दो अज्ञात लोगों के नाम है।पहला मुकदमा – मु०अ०सं० 0360/2026, दिनांक 04/11/2026 – धारा 115(2), 351(3), 352, 118(1), 117(2) बीएनएस। आरोप है, कि दिनांक 02/11/2026 रात्रि 21:30 बजे पुजारी की कुटिया पर आकर गाली-गलौज व लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला किया गया। इसमें पुजारी के सिर में चोट व दाहिने हाथ की हड्डी टूटने का आरोप है। पुजारी को 108 एंबुलेंस से CHC चौबेपुर भेजा गया। पृष्ठभूमि में पुजारी द्वारा अपने मामा धनीराम की पुत्री बबली की शादी रविंद्र से दिनांक 04/05/2026 को कराने व विवाद की बात तहरीर में कही गई है।
दूसरा मुकदमा – मु०अ०सं० 0385/2026, दिनांक 19/11/2026 – धारा 326(g), 351(3) बीएनएस। आरोप है कि दिनांक 18/11/2026 को पहला मुकदमा वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दी गई और पुजारी की निवास वाली कुटिया में आग लगा दी गई, जिससे खाने-पीने का सामान, बिस्तर-तख्त व पूजा का सामान जल गया। पुजारी ने उसी दिन शाम 18:00 बजे 112 पर सूचना दी।
पुजारी छोटू गिरी ने मुख्यमंत्री एवं संबंधित अधिकारियों से दोनों मुकदमों की निष्पक्ष शीघ्र जांच, नामजदों व अज्ञात साथियों की गिरफ्तारी, मंदिर की सुरक्षा व नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई न हुई तो संत समाज शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर उतरेगा।
छोटू गिरी महाराज (पुजारी एवं व्यवस्थापक)
सिद्धेश्वर धाम मंदिर, मरहम्मत नगर, चौबेपुर, कानपुर नगर, मोबाइल नंबर-8423815120
ADAPNEWS.IN Online News Portal