Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / नशा के खिलाफ निर्णायक जंग का मंथन 20 नवंबर शिवमंगल सिंह के 61वें जन्मदिन पर सभी पदाधिकारी, योद्धा एवं शुभचिंतक नारामऊ वैष्णो देवी दरबार आमंत्रित

नशा के खिलाफ निर्णायक जंग का मंथन 20 नवंबर शिवमंगल सिंह के 61वें जन्मदिन पर सभी पदाधिकारी, योद्धा एवं शुभचिंतक नारामऊ वैष्णो देवी दरबार आमंत्रित


 

कानपुर उत्तर प्रदेश को पूर्ण नशा मुक्त बनाने के लिए चल रहे निर्णायक आंदोलन को लेकर 20 नवंबर 2026, दिन शुक्रवार समय दोपहर 2:00 बजे एक बड़ा और ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। इस दिन नारामऊ स्थित वैष्णो देवी दरबार में ऑपरेशन विजय के सुप्रीमों एडवोकेट शिवमंगल सिंह आईपी का 61वां जन्मोत्सव संघर्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी मंच से नशा के खिलाफ आगे के निर्णायक आंदोलन पर मंथन होगा और अंतिम निर्णय लिया जाएगा पृष्ठभूमि – लखनऊ इको गार्डन धरना / प्रदर्शन अपडेट

ऑपरेशन विजय द्वारा 20 नवंबर 2026 से लखनऊ के इको गार्डन में उत्तर प्रदेश को पूर्ण नशा मुक्त बनाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना / आंदोलन प्रस्तावित था। इसके लिए संगठन द्वारा कई बार लिखित रूप में लखनऊ प्रशासन से अनुमति मांगी गई, लेकिन हर बार अनुमति नहीं दी गई। अब संगठन की ओर से आखिरी बार अनुमति हेतु पत्र दिया गया है।यदि इस आखिरी पत्र पर भी अनुमति नहीं मिलती है, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। 20 नवंबर को ही संगठन सुप्रीमो शिवमंगल सिंह आईपी के 61वें जन्मोत्सव के अवसर पर नारामऊ वैष्णो देवी दरबार में सभी पदाधिकारियों, योद्धाओं और शुभचिंतकों की मौजूदगी में निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया जाएगा।

जन्मोत्सव सह मंथन कार्यक्रम

हर वर्ष की तरह इस बार भी सुप्रीमों का जन्मोत्सव सादगी, सेवा और संकल्प के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन होगा। भंडारे के साथ ही नशा के खिलाफ चल रहे आंदोलन, प्रशासन की उपेक्षा और आगे की रणनीति पर विस्तार से मंथन होगाऑपरेशन विजय का स्पष्ट मानना है, कि नशा केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं है, यह पूरे परिवार, समाज और प्रदेश के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से निकालना ही सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ी देश सेवा है।

आमंत्रण

इस महत्वपूर्ण अवसर पर ऑपरेशन विजय के सभी प्रदेश, जिला, तहसील, ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी, योद्धा, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक सादर आमंत्रित हैं। सभी से समय पर पहुंचकर जन्मोत्सव में शामिल होने और नशा मुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूत करने की अपील की गई है।ऑपरेशन विजय का नारा है -“बुराइयों के खिलाफ जंग – नशा मुक्त उत्तर प्रदेश – स्वस्थ समाज, सुरक्षित भविष्य”

स्थान – वैष्णो देवी दरबार, नारामऊ, कानपुर

  • दिनांक -20 नवंबर 2026, दिन शुक्रवार समय दोपहर 2:00 बजे अवसर -ऑपरेशन विजय सुप्रीमों एडवोकेट शिवमंगल सिंह आईपी का 61वां जन्मोत्सव एवं नशा विरोधी आंदोलन पर निर्णायक मंथन।

 

 

About Adap News

Check Also

अखिलेश आएंगे, विकास करायेंगे – 2027 में PDA की सरकार बनाकर उत्तर प्रदेश को विकास, सामाजिक न्याय और खुशहाली की नई राह पर ले जाएंगे : अनिल यादव

🔊 पोस्ट को सुनें   लखनऊ समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय, समानता और विकास के संकल्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar