22 नवंबर को होने वाली गरीब चौपाल यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित कि गई, जनाब शकील हाशमी साहब बिहार अकलयती सेल के अध्यक्ष मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) पार्टी द्वारा आगामी गरीब चौपाल यात्रा की तैयारियों को लेकर एस.के. बैंक्वेट हॉल, माड़ीपुर, मुजफ्फरपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व पार्टी के मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष संजर आलम ने किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी जनाब शकील हाशमी साहब विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में मुजफ्फरपुर जिला इकाई की ओर से 22 नवंबर को होने वाली गरीब चौपाल यात्रा की तैयारियों, संगठन की मजबूती, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे और एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
संजर आलम ने कहा—गरीबों की आवाज बनेगी गरीब चौपाल यात्रा
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष संजर आलम ने कहा कि “गरीब चौपाल यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गरीबों, वंचितों, जरूरतमंदों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की समस्याओं को सुनने तथा उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारा प्रयास है कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ इस यात्रा को सफल बनाएं। मुजफ्फरपुर जिले में संगठन को मजबूत करते हुए इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।”
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करे, ताकि गरीबों और जरूरतमंदों की समस्याओं को उचित मंच मिल सके।
शकील हाशमी ने कार्यकर्ताओं से की एकजुट होकर तैयारी करने की अपील
कार्यक्रम प्रभारी एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शकील हाशमी साहब ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “गरीब चौपाल यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन की एकजुटता, आपसी तालमेल और जमीनी स्तर पर सक्रियता बेहद जरूरी है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझें तथा उन्हें पार्टी की इस पहल से जोड़ें। बेहतर तैयारी, मजबूत संगठन और सामूहिक प्रयास से ही कार्यक्रम को प्रभावी बनाया जा सकता है।”
उन्होंने मुजफ्फरपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों से अपील की कि वे पूरी ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ यात्रा की तैयारियों में जुट जाएं, ताकि कार्यक्रम को व्यापक जनसमर्थन मिल सके।
कई पार्टी पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक का संचालन पार्टी के जिला प्रधान महासचिव अमित कुमार ने किया। इस दौरान महेश पासवान, मनीष कुमार, रामसूरत, संकेत मिश्रा, मोहम्मद आफताब आलम, सरोज पांडे, राजनाथ कुमार, बलिराम मांझी, बसंत मांझी, रंजन कुमार, दीपक यादव मो सालिम अबुल कलाम शकिल ईमानी मधुबनी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने 22 नवंबर को होने वाली गरीब चौपाल यात्रा को सफल बनाने, संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आम जनता के बीच पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी पहल को पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने पर जोर दिया
ADAPNEWS.IN Online News Portal