Breaking News
Home / Poll / श्री राम सेवा मंडल द्वारा प्रदत्त नि:शुल्क एसी शवपेटिका सेवा का लोकार्पण

श्री राम सेवा मंडल द्वारा प्रदत्त नि:शुल्क एसी शवपेटिका सेवा का लोकार्पण


 

लखनऊ श्री राम सेवा मंडल द्वारा प्रदत्त नि:शुल्क एसी शवपेटिका सेवा का लोकार्पण राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने आज चौक स्थित कुड़िया घाट में किया। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा- “कि हमें समाज सेवा के कार्य में अधिकाधिक आगे आना होगा तभी समाज का उत्थान होगा।”

संस्था के अध्यक्ष प्रदीप मेहरोत्रा ने बताया कि इन शव पेटिकाओं को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि संस्था 34 वर्षों से निर्धन कन्या विवाह सहायता, नारायण सेवा (मेडिकल कॉलेज में भोजन वितरण), छात्रवृत्ति वितरण, शीतल जल वितरण आदि अनेक कार्य लगातार कर रही है।

इस अवसर पर अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’ ने महिला टॉयलेट बनवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में के.के. सिंह (पूर्व महामंत्री एसबीआईएसए), श्री राम सेवा मंडल के पदाधिकारीगण तथा अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

About Adap News

Check Also

सेराज अहमद कुरैशी को ‘डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्र अवार्ड 2026’ से किया गया सम्मानित

🔊 पोस्ट को सुनें   गोरखपुर, उत्तर प्रदेश इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar