लखनऊ सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा दैनिक संविदा एवं मास्टररोल जैसे कर्मचारियों के नियमित होने के उपरान्त पेंशन हेतु उनकी पूर्व सेवा को जोड़कर पेंशन निर्धारित करने के निर्णय का स्वागत किया है।
इप्सेफ ने भारत सरकार एवं राज्य सरकारांे से उपरोक्तानुसार पेंशन निर्धारित करने की मांग की है।
इप्सेफ पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन (इप्सेफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी0पी0 मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस0बी0 सिंह, विष्णु भाई पटेल महासचिव प्रेमचन्द्र एवं उपमहासचिव अतुल मिश्र ने सर्वाेच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री एवं समस्त मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग की है कि सर्वाेच्च न्यायालय के फैसले के अनुरूप दैनिक वेतन संविदा मास्टररोल कर्मचारियों की सेवाओं को जोड़कर पेंशन निर्धारित करने का निर्णय करके उसे क्रियान्वयन करे।
जिससे ऐसे कर्मचारियों को तत्काल लाभ मिल सके।
वी0पी0 मिश्र ने बताया कि सर्वाेच्च न्यायालय में इस फैसले से देष भर के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इससे नई पेंशन से आच्छादित कर्मचारी भी लाभान्वित होंगे।
इप्सेफ ने भारत सरकार के कैबिनेट सचिव को संज्ञान में लाते हुए इस निर्णय का तत्काल क्रियान्वित करने का आग्रह किया है।
ADAPNEWS.IN Online News Portal