Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / आरएलडी के स्थापना दिवस पर याद किए गए चौधरी चरण सिंह

आरएलडी के स्थापना दिवस पर याद किए गए चौधरी चरण सिंह


 

लखनऊ राष्ट्रीय लोकदल के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल पंजाब बाढ़ आपदा समिति के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने समिति के सभी सदस्यों के साथ मिलकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

इस अवसर पर समिति की विशेष बैठक भी आयोजित की गई जिसमें पार्टी की नीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा रालोद द्वारा पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भेजी जाने वाली राहत सामग्री एवं अन्य आवश्यक सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का हर कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा से प्रेरित होकर समाज और किसानों की सेवा में समर्पित है। पंजाब के बाढ़ पीड़ित भाइयों-बहनों को राहत पहुँचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है और समिति पूरी निष्ठा से इस कार्य को अंजाम दे रही है।

 

इसके बाद प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसानों, गरीबों और आपदाग्रस्त परिवारों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी हर संभव मदद करता रहेगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ आपदा समिति निरंतर राहत कार्यों की रूपरेखा तैयार कर रही है और पार्टी के नेतृत्व के निर्देशानुसार इसे धरातल पर उतारा जाएगा।

 

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, रजनीकांत मिश्रा, संयोजक पी के पाठक, प्रदेश महासचिव प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी, प्रदेश सचिव प्रमोद शुक्ला, सम्राट चौहान, रामगोपाल चंदेल, जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश तिवारीआदि पदाधिकारी उपस्थित रहे जिन्होंने एक स्वर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव योगदान देने का संकल्प लिया।

About Adap News

Check Also

ऑपरेशन विजय सुप्रीमों शिवमंगल सिंह आईपी की बेटी का रक्षा मंत्रालय में अभियांता के पद पर हुआ चयन बधाइयों का लगा ताँता

🔊 पोस्ट को सुनें   कानपुर शिवमंगल सिंह आईपी की बेटी का रक्षा मंत्रलय में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar