Breaking News
Home / अधिकारी / डीएम ने घाघरा/सरयू नदी के बाएं तट पर स्थित मदरहा-बेहराडाड़ी तटबंध (एमबीडी) का किया स्थलीय निरीक्षण,

डीएम ने घाघरा/सरयू नदी के बाएं तट पर स्थित मदरहा-बेहराडाड़ी तटबंध (एमबीडी) का किया स्थलीय निरीक्षण,


 

डीएम ने घाघरा/सरयू नदी के बाएं तट पर स्थित मदरहा-बेहराडाड़ी तटबंध (एमबीडी) का किया स्थलीय निरीक्षण, बाढ़ के दौरान सुरक्षा, सतर्कता एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखने हेतु अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड सहित संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

 

संत कबीर नगर  जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा बाढ़ से बचाव की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण के क्रम में ड्रेनेज खण्ड -2 संत कबीर नगर के नियंत्रधीण घाघरा नदी के बाएं तट पर स्थित एमबीडी तटबंध एवं ग्राम पंचायत गायघाट के ढोलबजा पुरवा कटान स्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को कटान स्थल की सतत निगरानी एवं कटाव निरोधक परियोजना बनाने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी द्वारा तहसील धनघटा स्थित तुरकौलिया में एमबीडी बांध एवं ढोलबजा ग्राम सभा गायघाट में घाघरा नदी द्वारा किए गए कटान का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत बंन्धे का नियमित निरीक्षण किया जाता रहे तथा किसी भी कटान अथवा अन्य संभावित आपदा की दशा में तत्काल एक्शन लेते हुए ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ की संभावना के दृष्टिगत बाढ़ राहत केंद्रों एवं राहत सामग्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार, नायब तहसीलदार धनघटा हरेराम यादव, सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड, जे0ई0 पी0डब्लू0डी0, थानाध्यक्ष धनघटा सहित राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

 

About Adap News

Check Also

पत्रकार करुणाकर राम त्रिपाठी के साथ अभद्रता करने के संबंध में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने जिलाधिकारी महराजगंज को दिया ज्ञाप

🔊 पोस्ट को सुनें   महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 6 आज़ाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar