डा बेचन प्रसाद यादव
संतकबीरनगर में भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। तहसील मेहदावल क्षेत्र में तहसीलदार अल्पिका वर्मा ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर मकानों की गणना कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकानों और भवनों की गणना कर रहे हैं। तहसीलदार ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण — हाउसलिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना — का कार्य सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिए जाने के बाद क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है तथा उप जिलाधिकारी और तहसीलदार स्तर से प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जनगणना का यह अभियान भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण आधार साबित होगा।
ADAPNEWS.IN Online News Portal