Breaking News
Home / Poll / कार्यकर्ताओं को तथ्यों के साथ लोगों के बीच संवाद करना होगा अनिल यादव

कार्यकर्ताओं को तथ्यों के साथ लोगों के बीच संवाद करना होगा अनिल यादव


 

लखनऊ केकेसी स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में पूर्व सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अनिल यादव ने कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों को वर्ष 2012 से 2017 तक रही अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धियों और जनहित में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अखिलेश यादव की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज और जनता के सवालों का सम्मान होना चाहिए। PDA की विचारधारा सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करेगी। 2027 में जनता इसका जवाब देगी।

अनिल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान और युवाओं से जुड़े क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।

 

इस दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, लखनऊ मेट्रो, 108 एंबुलेंस सेवा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन जैसे कार्य प्रमुख रहे।

 

उन्होंने कहा कि उस सरकार के दौरान प्रदेश में आधुनिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और जरूरतमंद परिवारों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की गईं। अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में समाजवादी पेंशन, कन्या विद्या धन और किसान हित से जुड़ी योजनाओं पर भी जोर दिया गया।

अनिल यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार के कार्यों और नीतियों की जानकारी गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाना संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता को विकास कार्यों की पूरी जानकारी होनी चाहिए और कार्यकर्ताओं को तथ्यों के साथ लोगों के बीच संवाद करना चाहिए।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय, विकास और जनहित की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

About Adap News

Check Also

महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

🔊 पोस्ट को सुनें   पत्रकारों ने निष्पक्ष जांच व दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar