Breaking News
Home / Poll / उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज -5.0” के तहत एन्टी रोमियो स्क्वॉड द्वारा चलाया गया बालिका सुरक्षा अभियान

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज -5.0” के तहत एन्टी रोमियो स्क्वॉड द्वारा चलाया गया बालिका सुरक्षा अभियान


 

संत कबीर नगर शासन की मंशा के अनुसार पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान में बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु एंटी रोमियो टीम, महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या व म0का0 शिल्पा तिवारी, माधुरी शाह, महिला पीआरडी लक्ष्मी रीमा, पूनम देवी, बिंदा महिला थाना जनपद संत कबीर नगर द्वारा चलाए जा रहे *मिशन शक्ति फेज 5.0* अभियान के अंतर्गत आज सिटी क्षेत्र में भ्रमण कर बालिका /महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया। महिला बीपीओ को आवश्यक आदेश निर्देश से अवगत कराया गया।

इस अभियान के तहत विद्यालय मौलाना आजाद इंटर कालेज खलीलाबाद में जाकर बालिकाओं को मिशन शक्ति के बारे में व आत्मरक्षा के बारे में बताया गया तथा थाने पर लाकर एक दिवस के लिए थानाध्यक्ष भी बनाया गया साथ ही हेल्पलाइन नंबर *1090, 181, 112, 1076 व 1098, 108,102, 1930 साइबर हेल्प लाइन तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के संबंध में जानकारी दी गई। कुल बालिकाओं की संख्या 150 रही और उनके बीच महिला सुरक्षा स्वावलंबन और नारी सशक्तिकरण से संबंधित 150 पंपलेट वितरित किए गए।

एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान खलीलाबाद पर जाकर लोगों को जागरूक किया गया। 30 व्यक्तियों से पूछताछ किया गया। 02 शोहदे से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया।

 

About Adap News

Check Also

ऑपरेशन विजय सुप्रीमों शिवमंगल सिंह आईपी की बेटी का रक्षा मंत्रालय में अभियांता के पद पर हुआ चयन बधाइयों का लगा ताँता

🔊 पोस्ट को सुनें   कानपुर शिवमंगल सिंह आईपी की बेटी का रक्षा मंत्रलय में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar