Breaking News
Home / Poll / उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल में का कुनबा बढ़ा, सैकड़ों व्यापारी हुए शामिल

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल में का कुनबा बढ़ा, सैकड़ों व्यापारी हुए शामिल


 

लखनऊ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय के प्रांगण में सदस्यता ग्रहण कार्यकम का आयोजन हुआ।

राजधानी के वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं लखनऊ व्यापार मण्डल के महामंत्री सुहेल हैदर अल्वी , लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष वर्मा, लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनाम सिंह , तारिक माजिद सैकड़ों व्यापारियों के साथ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी वरिष्ठ व्यापारी नेताओं को आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता दी तथा स्वागत किया

तथा सभी व्यापारी नेताओं को प्रांतीय कार्यकारिणी में नामित किया।

 

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रांतीय कार्यकारणी(वर्ष 2026-28) में सुहेल हैदर अल्वी को संसदीय महामंत्री, मनीष वर्मा को उपाध्यक्ष, सतनाम सिंह को उपाध्यक्ष,तारिक माजिद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

 

इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश सदस्य संजय गुप्ता ने कहा व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख स्तम्भ है। तथा सरकार के राजस्व को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाता है तथा रोजगार के सृजन में भी व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है उन्होंने कहा आदर्श व्यापार मंडल का लक्ष्य प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ने का है।

 

संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल , प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई एवं नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव , प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन, टास गोमती प्रभारी मनीष पांडे ट्रांस गोमतीअध्यक्ष अनिरुद्ध निगम नगर उपाध्यक्ष अंशु श्रीवास्तव ने सभी को अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया।

आदर्श व्यापार मंडल में शामिल होने वाले प्रमुख व्यापारी नेताओं में मुंशी पुलिया के वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रदीप अग्रवाल, यशपाल सिंह सभाजीत वर्मा, रामायण श्रीवास्तव ,जावेद अली ,विपिन चौधरी ,प्रशांत गुप्ता ,आनंद गुप्ता, गुंजन तोलोनी ,नितिन अग्रवाल ,पप्पू अग्रवाल ऋषि मेहरा ,आशिष छाबड़ा, कुलदीप तलवार शैलेश गुप्ता टी पी पांडेय ,विशाल रस्तोगी, आकाश वर्मा, रूपेश वर्मा ,अभिजीत सरकार ,राहुल अग्रवाल, मनीष गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव,अवनीश मिश्रा ,अजीत सिंह, विनोद गौड़, रामदेव अजय व्यापारी शामिल हुए।

About Adap News

Check Also

भगवान के अवतार को समझने से मनुष्य कर्म बंधन से मुक्त हो सकता है :स्वामी मुक्तिनाथानंद

🔊 पोस्ट को सुनें   लखनऊ श्री रामकृष्ण वचनामृत पर अपने रविवारीय साप्ताहिक प्रवचन में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar