Breaking News
Home / Poll / चीफ फार्मेसिस्ट अलका श्रीवास्तव का विदाई सम्मान समारोह संपन्न

चीफ फार्मेसिस्ट अलका श्रीवास्तव का विदाई सम्मान समारोह संपन्न


 

लखनऊ, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में चीफ फार्मेसिस्ट अलका श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया । सम्मान समारोह में चिकित्सालय की निदेशक डॉ कजली गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ देवेश चंद्र पांडेय, चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस आर सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अजय शर्मा, डॉ निमेश भल्ला, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी आनंद सिंह, चिकित्सालय के चीफ फार्मेसिस्ट एवं फार्मेसिस्टो के साथ ही अन्य संवर्गों के कर्मी तथा अन्य संवर्गों के प्रतिनिधि एवं प्रशिक्षु फार्मेसिस्ट भी उपस्थित थे ।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए चिकित्सालय की निदेशक डॉ कजली गुप्ता ने कहा कि श्रीमती अलका की सौम्यता, सेवा भावना, कर्मठता और कर्त्तव्यपरायणता से सभी कर्मियों को प्रेरणा लेनी चाहिए ।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और चिकित्सा अधीक्षक ने श्रीमती अलका को उज्जवल और सुखी भविष्य की शुभकामनाएं दीं । पूर्व प्रभारी अधिकारी फार्मेसी एस के यादव ने कहा कि चिकित्सालय परिवार जनता की स्वास्थ्य रक्षा के लिए सदैव तत्पर है । श्री ओ पी सिंह ने कहा कि प्रदेश का फार्मेसी संवर्ग विभाग की रीढ़ के रूप में काम करता है, श्रीमती अलका संवर्ग की सशक्त पहचान हैं।

प्रभारी अधिकारी फार्मेसी आनंद सिंह ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमती अलका फार्मासिस्टों के साथ सभी कर्मचारियों में बेहद लोकप्रिय रहीं उनके व्यवहार की सभी प्रशंसा करते है।

सम्मान समारोह को चीफ फार्मेसिस्ट दया शंकर पांडे, दिनेश सिंह, सुधीर कुमार, रजनीश पांडे, ओ पी पटेल, महेंद्र रावत, आनंद मिश्रा, दिनेश सिंह, अंजुम, प्रतिमा, श्रवण कुमार चौधरी, विशाल राठौर, कासिम, सुएब ने भी संबोधित किया । पूर्व चीफ फार्मेसिस्ट श्री अजय मिश्रा ने काव्यपाठ के माध्यम से व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला ।

वरिष्ठ फार्मेसिस्ट एवं डी पी आर ए के जिला कोषाध्यक्ष अजय कश्यप ने कार्यक्रम के प्रबंधन का जिम्मा संभाला ।

सम्मान समारोह में चिकित्सालय के फिजियोथैरेपिस्ट विवेक तिवारी, मिनिस्टीरियल विभाग के योगेंद्र शुक्ला , चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र पांडे, रविंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, जीवन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।

About Adap News

Check Also

24 वर्षों के बाद वेटनरी फार्मासिस्टों की पदोन्नति, निदेशक को धन्यवाद दिया महामंत्री अशोक कुमार

🔊 पोस्ट को सुनें   लखनऊ, पशुपालन विभाग के फार्मेसिस्ट संवर्ग में 24 साल की प्रतीक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar