Breaking News
Home / Poll / पुस्तक को लिखने के लिए श्री पार्थ सारथी शर्मा हमारे प्रेरणा स्रोत – सुनील यादव 

पुस्तक को लिखने के लिए श्री पार्थ सारथी शर्मा हमारे प्रेरणा स्रोत – सुनील यादव 


 

अपर मुख्य सचिव को भेंट की पुस्तक ‘साथी हाथ बढ़ाना’

 

लखनऊ, अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, IAS को सुनील कुमार यादव द्वारा लिखित पुस्तक “साथी हाथ बढ़ाना : Basic Life Support (BLS), Emergency Response and Life-Saving Skills” भेंट की गई । उन्होंने पुस्तक का प्राथमिक अध्ययन किया।

पुस्तक के अवलोकन के उपरांत आदरणीय श्री शर्मा ने इसकी विषयवस्तु, उपयोगिता एवं जनस्वास्थ्य परक महत्व की सराहना करते हुए सुनील यादव को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं और पुस्तक के संबंध में अपना समीक्षात्मक अभिमत देने को कहा , जो लेखक एवं पुस्तक दोनों के लिए अत्यंत सम्मान और प्रेरणा का विषय है।

 

यह पुस्तक Basic Life Support (BLS), आपातकालीन प्रतिक्रिया तथा जीवनरक्षक कौशलों को सरल, व्यवहारिक एवं जनसुलभ रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास है, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों, विद्यार्थियों तथा आमजन में आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी सहायता की समझ विकसित हो सके।

आदरणीय श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, IAS का यह स्नेह, प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन न केवल लेखक के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि पुस्तक की सामाजिक उपयोगिता एवं प्रासंगिकता को भी नई ऊर्जा प्रदान करता है। सुनील यादव ने श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री पार्थ सर द्वारा स्वयं भी शासन की व्यस्तताओं के बीच अच्छी मार्गदर्शक पुस्तकों का लेखन किया गया है, जिससे हम सभी को साहित्यिक एवं शैक्षिक प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण प्रेरणा मिलती है ।

 

 

About Adap News

Check Also

प्रदेश में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने को कांग्रेस में हुआ मंथन

🔊 पोस्ट को सुनें   लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar