संत कबीर नगर जिलाधिकारी अनुज मलिक व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा तहसील मेहदावल में सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त उपस्थित पंजीकृत कृषकों को दलहन एवं तिलहन के निःशुल्क बीज मिनीकिट का वितरण किया गया।
जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि उ0 प्र0 सरकार द्वारा किसानों को दलहन एवं तिलहन की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु निःशुल्क मिनिकिट का वितरण किया जाता है। किसानों द्वारा कृषि विभाग की वेबसाइट पर बीजों की बुकिंग की जाती है तथा किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाता है। उन्होंने बताया कि अभी भी किसानों के पास मौके है किसान भाई 50 प्रतिशत अनुदान पर गेंहू, सरसों, चना, मटर मसूर के बीज विभागीय पोर्टल पर बुकिंग कर प्राप्त कर सकते है। निःशुल्क मिनीकिट में केवल सरसों की बुकिंग अवशेष है। अन्य मिनीकिट की बुकिंग किसानों द्वारा कर ली गई है जिसकी ई-लॉटरी द्वारा किसानो का चयन भी कर लिया गया है एवं वितरण राजकीय बीज भंडार के माध्यम से किया जा रहा है।
ADAPNEWS.IN Online News Portal