Breaking News
Home / Poll / सपा प्रत्याशियों के समर्थन में अनिल यादव का जोरदार अभियान, बोले— विकास के लिए सपा प्रत्याशियों को जिताना जरूरी

सपा प्रत्याशियों के समर्थन में अनिल यादव का जोरदार अभियान, बोले— विकास के लिए सपा प्रत्याशियों को जिताना जरूरी


 

लखनऊ समाजवादी पार्टी की स्नातक प्रत्याशी श्रीमती कांति सिंह तथा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी सुशील कुमार के समर्थन में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार, अनिल यादव ने शिक्षकों और स्नातक साथियों के बीच पहुंचकर चुनावी समर्थन की अपील की।अनिल यादव ने के.के.सी., के.के.वी., डी.ए.वी. और विद्यांत कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों एवं स्नातक साथियों से संपर्क कर सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक और स्नातक समाज प्रदेश की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए मजबूत जनप्रतिनिधित्व जरूरी है।अनिल यादव ने कहा कि माननीय अखिलेश यादव जी ही प्रदेश के विकास पुरुष हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास, शिक्षा, रोजगार, युवाओं के अवसर और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता मिली। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश को विकास और तरक्की की दिशा में आगे ले जाना है तो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को मजबूत करना होगा।उन्होंने शिक्षकों और स्नातक साथियों से अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल प्रत्याशियों का चुनाव नहीं, बल्कि शिक्षा, शिक्षक सम्मान, युवाओं के भविष्य और विकास की आवाज को मजबूत करने का चुनाव है। इसलिए सभी साथी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करें।अनिल यादव ने कहा कि श्रीमती कांति सिंह और सुशील कुमार शिक्षकों एवं स्नातक समाज की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षकों और स्नातक साथियों का व्यापक समर्थन सपा प्रत्याशियों को मिलेगा और वे भारी मतों से विजयी होंगे।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का शिक्षक, युवा और स्नातक वर्ग अपने अधिकारों, सम्मान और बेहतर भविष्य को लेकर गंभीर है। ऐसे समय में मजबूत नेतृत्व और जनहित की राजनीति की आवश्यकता है। अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी विकास और सामाजिक न्याय की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैअनिल यादव ने अंत में सभी शिक्षकों, स्नातक साथियों और समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों से आह्वान किया कि वे पूरी ताकत के साथ सपा प्रत्याशियों के पक्ष में खड़े हों और श्रीमती कांति सिंह एवं सुशील कुमार को भारी मतों से विजयी बनाकर शिक्षा और विकास की आवाज को मजबूत करें।उन्होंने कहा— “प्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताना होगा और माननीय अखिलेश यादव जी के विकास के विजन को मजबूत करना होगा

About Adap News

Check Also

वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026

🔊 पोस्ट को सुनें   गोरखपुर, उत्तर प्रदेश वरिष्ठ पत्रकार, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar