Breaking News
Home / Poll / सरोजनी नगर में अनिल यादव का जनसंपर्क अभियान, अखिलेश सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया

सरोजनी नगर में अनिल यादव का जनसंपर्क अभियान, अखिलेश सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया


 

लखनऊ सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में आदरणीय अनिल यादव जी ने व्यापक जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और जनसंवाद के माध्यम से 2012 से 2017 तक माननीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को विस्तार से गिनाने और बताने का काम किया।इस दौरान अनिल यादव जी ने कहा कि अखिलेश यादव जी की सरकार में उत्तर प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए। सड़क, एक्सप्रेसवे, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, युवाओं और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं।

उन्होंने लोगों के बीच जाकर एक-एक विकास कार्य का उल्लेख किया और बताया कि विकास केवल वादों से नहीं, बल्कि धरातल पर किए गए कार्यों से पहचाना जाता है।अनिल यादव जी ने कहा कि अखिलेश यादव जी के कार्यकाल में शुरू हुई विकास की सोच आज भी प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय है।जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपने विचार साझा किए। अनिल यादव जी ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर विकास कार्यों की जानकारी देना और उनकी समस्याओं को सुनना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है।सरोजनी नगर की गलियों से उठ रही जनसंवाद की आवाज, विकास के कार्यों की हो रही चर्चा विकास की बात, जनता के साथ अखिलेश यादव जी के विकास कार्यों का संदेश, घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प

About Adap News

Check Also

अंतरराष्ट्रीय स्तर की शोध पत्रिका GJPSR के संपादकीय बोर्ड के सदस्य बने सुनील यादव

🔊 पोस्ट को सुनें   लखनऊ फार्मास्युटिकल एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar