संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्व दवन सिंह व थानाध्यक्ष बेलहरकला सर्वेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना बेलहरकला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 294/2026 धारा 191(2),352,351(3),109(1),121(2),132 बीएनएस व धारा 26 भारतीय वन अधिनियम में वांछित 02 अभियुक्तगण 01. सदरे आलम 02. मो0 फारुख पुत्रगण हकीमुल्लाह निवासीगण जंगल दशहर थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय रवाना किया गया तथा अभियुक्तगण की निशानदेही पर 01 अदद लकड़ी का मुगदर बरामद सदरे आलम पुत्र हकीमुल्लाह निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला, जनपद संतकबीरनगर, उम्र करीब 40 वर्ष मो0 फारुख पुत्र हकीमुल्लाहस निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला, जनपद संतकबीरनगर, उम्र करीब 33 वर्ष 01 अदद लकड़ी का मुगदर बरामद घटना का संक्षिप्त विवरण वादी श्री गोविन्द त्रिपाठी पुत्र मुक्तिनाथ त्रिपाठी वन विभाग मेंहदावल रेंज बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बेलहरकला पर दिनांक ग्राम जंगल दशहर में रिजर्व फारेस्ट की लकड़ी के अवैध कटान की सूचना पर वादी मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा वन विभाग की टीम के साथ लाठी डण्डो से मारपीट करते हुए वादी को गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया तथा बचाव में आए अन्य कर्मचारियों पर भी हमला व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया थाना बेलहरकला द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त अभियुक्तो को आज दिनांक 04.10.2026 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम व0उ0नि0 वीरेन्द्र कन्नौजिया, हे0का0 बृजेश पाण्डेय, का0 मनीष चन्द यादव, का0 संतोष चौहान, का0 ओमप्रकाश चौरसिया, का0 नीरज कुमार ।
ADAPNEWS.IN Online News Portal