Breaking News
Home / Poll / विद्युत विभाग द्वारा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने का व्यापारियों नें किया विरोध

विद्युत विभाग द्वारा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने का व्यापारियों नें किया विरोध


 

लखनऊ। अमीनाबाद की जूते वाली गली बाज़ार में विद्युत विभाग अमीनाबाद के एसडीओ पुरुषोत्तम कुमार अपनी टीम के साथ व्यापारियों के वहाँ ज़बरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे ,जिसका जूते वाली गली अमीनाबाद के व्यापारियों ने “जूते वाली गली आदर्श व्यापार मण्डल” के तत्वाधान में संगठन के नगर उपाध्यक्ष एवं जूते वाली गली आदर्श व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमित दीक्षित के नेतृत्व में जबरदस्त विरोध किया।

 

व्यापारियों ने कहा जब पुराने मीटर ठीक काम कर रहे हैं तो ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाने की आवश्यकता क्या है

व्यापारियों ने कहा समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि स्मार्ट मीटर बहुत तेजी से चलते हैं तथा विभाग की मंशा योजनाबद्ध तरीके से आगे चलकर स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर में तब्दील करने की है। ऐसे में व्यापारियों को विभाग की यह जबरदस्ती कतई स्वीकार नहीं है व्यापारियों ने अधिकारियों की मनमानी की सूचना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को दी। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा फोन से अधिकारियों से वार्ता करने तथा स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों के जबरदस्त विरोध के बाद टीम बिना स्मार्ट मीटर लगाये वापस लौटी।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाना तथा बिना व्यापारियों की स्वीकृति के स्मार्ट मीटर को प्री पेड मीटर में परिवर्तित करना न्यायोचित नहीं है ,संगठन इसका विरोध करेगा।

मौके पर विरोध करने वाले पदाधिकारियों में जूते वाली गली अमीनाबाद ,आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुधीर केसरवानी, वरिष्ठ महामंत्री अमित दीक्षित ,महामंत्री मोहम्मद नूर ,उपाध्यक्ष मोहम्मद गयास चेयरमैन मोहम्मद आमिर नितिन अग्रवाल ,कासिम सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल थे।

About Adap News

Check Also

2027 में फिर बनेगी अखिलेश सरकार अनिल यादव का बड़ा बयान जनता बदलाव के लिए तैयार, विकास और सामाजिक न्याय की होगी नई शुरुआत

🔊 पोस्ट को सुनें   लखनऊ, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar