Breaking News
Home / Poll / इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया वृक्षारोपण,शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढाँस

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया वृक्षारोपण,शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढाँस


 

सन्त कबीर नगर मेहदावल पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार को विकास खंड सांथा के मीरापुर गांव में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान पत्रकारों ने आम, अमरूद,बरगद और पाकड़ समेत दो दर्जन से अधिक फलदार व छायादार पौधे रोपे।इसके उपरांत संगठन के पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।वृक्षारोपण कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पांडेय व सुनिल यादव विकास कुमार अग्रहरि , ने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वृक्षारोपण बेहद जरूरी हो गया है।ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में धरती को बचाने का एकमात्र जरिया पेड़ लगाना ही है।हमारा उद्देश्य सिर्फ पौधे रोपना नहीं,बल्कि उनका संरक्षण कर उन्हें वृक्ष बनाना भी है।हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे हमारे सबसे बड़े मित्र हैं।भावी पीढ़ी को शुद्ध हवा और स्वस्थ वातावरण देने के लिए इस तरह के अभियान निरंतर चलते रहने चाहिए।।पौधे लगाना ही नहीं,उन्हें बचाना भी हमारी जिम्मेदारी है।वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद एसोसिएशन के सदस्यों को संगठन के सक्रिय सदस्य प्रेम कुमार के भाई के असामयिक निधन की सूचना मिली।इस दुखद खबर को सुनते ही सभी पत्रकार साथी तत्काल प्रेम कुमार के पैतृक आवास पहुंचे।पदाधिकारियों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पत्रकार संगठन उनके साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाता है।इस दौरान सुनील यादव, विकास अग्रहरि,धर्मेन्द्र मिश्रा,प्रेम कुमार,सहित एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Adap News

Check Also

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नौवां अन्तर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन की सफलता को लेकर पत्रकारों ने भरी हुंकार

🔊 पोस्ट को सुनें   छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद), महाराष्ट्र इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar