Breaking News
Home / Poll / सवामनी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम के लिये बनी रणनीति, भव्य होगा आयोजन

सवामनी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम के लिये बनी रणनीति, भव्य होगा आयोजन


 

संतकबीरनगर श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट, संतकबीर नगर द्वारा पंचम वर्ष सवामनी एवं हवनोत्सव का भव्य आयोजन 18 दिसंबर 2026 को खलीलाबाद स्थित हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित होगा। कार्यक्रम को भव्य व यादगार बनाने के लिये रुप रेखा तैयार की गई।

सोमवार को खलीलाबाद लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित बैठक

में पांचवे वर्ष आयोजित कार्यक्रम आयोजन की रुप रेखा तैयार हुई। कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारियां देने के साथ ही उसे निर्वहन करने पर सहमति बनी।बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष दुधनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं एवं श्री बालाजी भक्तों में अत्यन्त उत्साह का वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालुओं एवं नगरवासी कार्यक्रम में अधिक से अधिक परिवार के साथ आये इसके लिये शहर में शीघ्र ही निमंत्रण देने का काम होगा। कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा बंगरा वाले छोटे महाराज का आगमन होगा।कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म, भक्ति, सेवा और सद्भाव की मंगलमय परंपरा के सहभागी बनें। उन्होने कहाकि सवामनी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालु सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना, हवन, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन के माध्यम से श्री बालाजी महाराज के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे। कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों को प्रेम, आस्था और आपसी स‌द्भाव के सूत्र में जोड़ने का एक पानन अवसर है। श्री बालाजी महाराज की भक्ति के माध्यम से जन-जन में सकारात्मकता, सेवा-भाव और सामाजिक एकता का संदेश पहुंचाना ही इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और इस पुण्य अवसर पर सहभागी बनने की अपील की गई। इस दौरान दीपक विश्वकर्मा, गुरदीप सिंह,मनमोहन सिंह, विकास कुमार गुप्ता,शिवकुमार यादव, सत्येंद्र मिश्रा, संगम गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, राम सिंह व

ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का विवरण18 दिसंबर 2026 सुबह 6:00 बजे ध्वज यात्रा (श्री समय माता मंदिर के स्थान से) कार्यक्रम स्थल तक सुबह 8 बजे से सुंदरकांड पाठ सुबह 11 बजे हवन प्रारम्भ दोपहर 12:30 बजे से भव्य श्रृंगार एवं कीर्तन

 

 

About Adap News

Check Also

आम जन ने भरी हुंकार, जाने वाली है वोट चोर सरकार : अनिल यादव

🔊 पोस्ट को सुनें   लखनऊ पूर्व सदस्य, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar