Breaking News
Home / Poll / क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला पुलिस टीम ने दिलाई राहत, वापस कराया गया 10,000 रुपये की धनराशि

क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला पुलिस टीम ने दिलाई राहत, वापस कराया गया 10,000 रुपये की धनराशि


 

सन्त कबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई करते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रलोभन देकर एवं झूठा विश्वास दिलाकर आवेदक से फ्राडर द्वारा गलत ट्रांजेक्शन करवाया गया था । आवेदक के साथ धोखाधड़ी (फ्रॉड) कर फ्राड खाते में ट्रांसफर हुए 10,000 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गयी ।प्रमोद कुमार पुत्र राम कृष्ण निवासी पजराभिरी थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर दिनाँक 02.12.2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक से फ्राडर द्वारा प्रलोभन देकर एवं झूठा विश्वास दिलाकर आवेदक के साथ धोखाधड़ी (फ्रॉड) कर फ्राड खाते में पैसा ट्रांसफर करवा लिया गया था । ठगी का अहसास होने पर आवेदक ने तत्काल थाना बेलहरकला में शिकायत दर्ज कराई । साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत की गयी । पुलिस की प्रभावी पैरवी से 10000 रुपये की धनराशि को आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गयी ।

साइबर हेल्प डेस्क:- थानाध्यक्ष श्री हरिकेश भारती, प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क उ0नि0 श्री राजेश कुमार यादव, का0 दीनानाथ, का0 शैलेश यादव, म0का0 वैष्णवी शुक्ला ।

अपील- जनता से अनुरोध है कि किसी भी अनजान कॉल या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं । साइबर ठगी होने पर तत्काल Cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें ।

About Adap News

Check Also

प्रदेश में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने को कांग्रेस में हुआ मंथन

🔊 पोस्ट को सुनें   लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar