अवधेश यादव
सीतापुर यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन शाखा जनपद सीतापुर एवं ऑल इंडिया एक्टिव फार्मासिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 के अवसर पर सुदर्शन गेस्ट हाउस, सीतापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रंजीत यादव (रिशू) ने फार्मासिस्टों के समक्ष वर्तमान समय में आ रही विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने प्रैक्टिस रेगुलेशन एक्ट लागू करने, आयुष्मान केंद्रों पर फार्मासिस्टों की तैनाती तथा फार्मासिस्ट प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान आ रही समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर अपनी बात रखी।
ऑल इंडिया एक्टिव फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर रावत ने दोनों संगठनों की एकता पर जोर देते हुए कहा कि फार्मासिस्टों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर भविष्य में दोनों संगठन आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिला महामंत्री रविराम ने कहा कि “फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।”
कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट साथियों द्वारा मरीजों को फल वितरण कर जनसेवा का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार, दुर्गेश कुमार, शिव प्रसाद, निर्मल, भूपेंद्र यादव, अमरीश यादव सहित ऑल इंडिया एक्टिव फार्मासिस्ट एसोसिएशन के दिनेश कार्तिक, रवींद्र जायसवाल, पवन कुमार, अमन राजवंशी, कपिल कुमार, संदीप कुमार, जितेंद्र, विनीत सहित सैकड़ों की संख्या में फार्मासिस्ट साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में फार्मासिस्टों ने संगठनात्मक एकजुटता, बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था, कार्यक्षेत्र से जुड़े विषयों तथा स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका को और मजबूत करने पर सामूहिक रूप से विचार व्यक्त किए।
ADAPNEWS.IN Online News Portal