लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी के बयान— “जिस काल में PDA पर अत्याचार होगा, वो हर काल आपातकाल होगा।” ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है इस बयान पर आदरणीय अनिल यादव जी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय अखिलेश यादव जी ने PDA समाज के सम्मान, अधिकार और सामाजिक न्याय से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को सामने रखा है।
अनिल यादव जी ने कहा कि PDA यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की आवाज को नजरअंदाज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और न्याय का अधिकार दिया है। किसी भी समाज के साथ अन्याय और भेदभाव नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि माननीय अखिलेश यादव जी का यह संदेश केवल राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की चर्चा को आगे बढ़ाने वाला विचार है।
अनिल यादव जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज में सम्मान, समानता और अधिकारों की रक्षा ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है। PDA के हर वर्ग को न्याय और सम्मान मिलना चाहिए।
आज जरूरत है कि संविधान के मूल्यों को मजबूत किया जाए और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बराबरी का अधिकार मिले।
संविधान की आवाज बुलंद होगी, सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेंगी
ADAPNEWS.IN Online News Portal