Breaking News
Home / Poll / पत्रकारों से दुर्व्यवहार पर भड़का आक्रोश, जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने प्रशासन से मांगी कड़ी कार्रवाई

पत्रकारों से दुर्व्यवहार पर भड़का आक्रोश, जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने प्रशासन से मांगी कड़ी कार्रवाई


 

अनिरुद्ध अग्रहरि से मारपीट और विवेकानंद का मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करने का आरोप, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में पत्रकारों के साथ कथित मारपीट, अभद्रता और समाचार कवरेज में बाधा डालने की घटनाओं को लेकर पत्रकारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में सामने आई दो अलग-अलग घटनाओं को लेकर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपा तथा निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पहली घटना कांटे चौराहे की बताई गई है, जहां पत्रकार अनिरुद्ध अग्रहरि द्वारा प्रसारित खबर से नाराज प्रधान प्रतिनिधियों और उनके सहयोगियों पर उनके साथ कथित रूप से मारपीट, अभद्रता और दुर्व्यवहार करने का आरोप है। दूसरी घटना खलीलाबाद कोतवाली में समाचार कवरेज के दौरान पत्रकार विवेकानंद के साथ हुई। आरोप है कि कवरेज के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, मोबाइल फोन छीन लिया और उसमें मौजूद वीडियो को डिलीट कर दिया।

दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पत्रकारों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने दोनों मामलों की जांच सीओ सिटी को सौंपते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ ने कहा कि आए दिन पत्रकारों को समाचार कवरेज के दौरान विभिन्न स्थानों पर मारपीट, अभद्रता और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से दोनों घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री मिथिलेश कुमार धुरिया, उपाध्यक्ष हरिओम चौधरी, कोषाध्यक्ष विपिन राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र पाठक, सदरे आलम खान, जिला संयोजक शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, विवेकानंद, आशु सिंह, अनिरुद्ध अग्रहरि, अनिल मौर्य, मीडिया प्रभारी राजेश्वरी चंद्रा, उपेंद्र मणि त्रिपाठी, मोहन राजभर, गोकुल, गणेश चौरसिया, विकास श्रीवास्तव समेत जिले के अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

About Adap News

Check Also

इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

🔊 पोस्ट को सुनें   पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar