Breaking News
Home / Poll / विजय प्रताप सिंह एडवोकेट की कई वर्षों की कड़ी मेहनत लाई रंग बदहाल इस्पात नगर के विकास हेतु KDA ने 54 करोड़ का किया टेंडर

विजय प्रताप सिंह एडवोकेट की कई वर्षों की कड़ी मेहनत लाई रंग बदहाल इस्पात नगर के विकास हेतु KDA ने 54 करोड़ का किया टेंडर


कानपुर, 8 वार्ड-53 इस्पात नगर के हजारों निवासियों और उद्यमियों के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है जिसमें पिछले कई वर्षों से इस्पात नगर की बदहाल सड़कों, टूटी नालियों और बंद पड़ी सीवर लाइन को लेकर ऑपरेशन विजय – बुराई के खिलाफ जंग के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह एडवोकेट द्वारा अपने समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से लगातार संघर्ष किया जा रहा था, आज उस संघर्ष को बड़ी सफलता उस समय मिली जब

विजय प्रताप सिंह एडवोकेट अपने अति संघर्ष क्षेत्र वासियों के साथ केडीए एवं नगर निगम के अधिकारियों से मिलने पहुंचे, तो अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए अवगत कराया की आप सभी की मेहनत व संघर्ष के तहत हम सभी का किया गया प्रयास सफल हुआ है।

उन्होंने विजय प्रताप सिंह को अवगत कराते हुए कहा कि नगर निगम के आग्रह पर कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) द्वारा इस्पात नगर की खंडहर हो चुकी सड़कों को बेहतर बनाने, नाला-नालियों के पुनर्निर्माण और सीवर लाइन को दोबारा चालू करने के लिए 54 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है जो टेंडर 13 अगस्त को खुलेगा, जिसके बाद तेजी से कार्य शुरू हो जाएगा और डेढ़ साल के भीतर इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए विजय प्रताप सिंह एडवोकेट ऑपरेशन विजय उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि ऑपरेशन विजय – बुराई के खिलाफ जंग के सभी कार्यकर्ताओं और इस्पात नगर के एक-एक निवासी की एकजुटता, मेहनत और अथक प्रयासों का परिणाम है, जिनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष से 12 साल से नगर निगम सुविधाओं से वंचित इस्पात नगर को विकसित बनाने की दिशा में यह पहला और सबसे बड़ा कदम सरकार यानि कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा उठाया गया है।

अंत में उन्होंने कहा कि हम केडीए के अधिकारियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमारी पहल को गंभीरता से लेकर इतनी जल्दी टेंडर निकालने की कार्यवाही की।

इसी के साथ उन्होंने समस्त इस्पात नगर क्षेत्र वासियों को विश्वास दिलाया कि जिस तरह हम सभी की कड़ी मेहनत एवं संघर्ष के बाद यह मांग पूरी हुई है, इस तरह आगे भी जो कमियाँ हैं, जैसे सफाई, स्ट्रीट लाइट और कूड़ा निस्तारण – उस पर भी ऑपरेशन विजय इसी तरह संघर्ष करता रहेगा और जल्द ही इस्पात नगर को एक आदर्श, विकसित और विकासशील औद्योगिक क्षेत्र के रूप में स्थापित करेगा।

इस लड़ाई में सहयोग करने वाले सभी क्षेत्रवासियों का हमारी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद हृदय से आभार।

 

 

About Adap News

Check Also

कमला नेहरू इलेक्ट्रो होम्योपैथिक इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय एडवांस सीएमई का सफल समापन

🔊 पोस्ट को सुनें   प्रयागराज,  कमला नेहरू इलेक्ट्रो होम्योपैथिक इंस्टीट्यूट, रामबाग, प्रयागराज में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar