Breaking News
Home / Poll / प्रतीक यादव जैसे नौजवान की मौत ने जहां सबको चौंका दिया वहीं कई सवालों को भी खड़ा कर दिया

प्रतीक यादव जैसे नौजवान की मौत ने जहां सबको चौंका दिया वहीं कई सवालों को भी खड़ा कर दिया


प्रतीक यादव जैसे नौजवान की मौत ने जहां सबको चौंका दिया वहीं कई सवालों को भी खड़ा कर दिया

मौत की वजह जो भी रही हो लेकिन एक भरपूर जिंदगी जीने वाला, जानवरों से इश्क करने वाला, स्पोर्ट्स कार का दीवाना, फिटनेस पर पूरी तरह फ़ोकस करने वाला एक खुश दिल इंसान का अंत इतना दुखद और जल्दी होगा यह हैरान करने वाला है।

इसी तरह ये विषय भी हैरान करने वाला है कि कई चरणों में प्रदेश के रसूख लोगों में शुमार प्रतीक यादव जैसे शख़्स की तबियत बिगड़ने के बाद सिविल हॉस्पिटल यानि सरकारी अस्पताल ले जाया गया,,,,,

बहुत ही गहराई से ये सोचने वाली बात है की लखनऊ जहां एक से बढ़कर एक शानदार अस्पताल हैं जहां अपर मिडिल क्लास आदमी भी बीमार पड़ता है तो मेदांता अपोलो और मैक्स जैसे वर्ल्ड क्लास हॉस्पिटल में ले जाया जाता है…

 

उसी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का दुलारा पुत्र शिवपाल यादव का भतीजा तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भाई और अभी मौजूदा वक्त में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री की गिनती में गिनी जाने वाली पत्नी अपर्णा यादव के पति की तबीयत बिगड़ने के बाद सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।

जबकि लोहिया जैसा हाइटेक अस्पताल जिसकी नींव इनके पिता मुलायम सिंह ने रखी, मेदांता अस्पताल जो इनके चाचा शिवपाल यादव के शेयरिंग में बना।

बहरहाल अब ये सब जांच के विषय हैं,,,,

About Adap News

Check Also

मा विधायक खलीलाबाद, मा विधायक मेहदावल व डीएम द्वारा लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्य योजना के संबंध में की गई बैठक 

🔊 पोस्ट को सुनें   संत कबीर नगर  जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मा0 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar